Shah Rukh Khan New Upcoming Movies: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। साल 2023 की में तीन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाले शाहरुख खान साल 2024 में अभी तक एक भी फिल्म में नजर नहीं आए। आज इस रिपोर्ट हम आपको शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं। शाहरुख खान एक दो नहीं बल्कि 9 फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने की तैयारी कर रहे हैं। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।
'ऑपरेशन खुकरी' पर बन रही फिल्म में शाहरुख खान नजर आने वाल हैं। शाहरुख खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाने वाली है।
शाहरुख खान और यश के साथ काम करने की खबरें अभी हाल ही में सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान और यश एक एक्शन मूवी में साथ नजर आ सकते हैं।
राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्यूट' में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान का इस फिल्म से पोस्टर भी सामने आया था।
शाहरुख खान का नाम विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म से जुड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक विशाल भारद्वाज और शाहरुख खान ने अभी इस फिल्म को साइन नहीं किया है।
शाहरुख खान के फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में किंग खान के रोल को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद मेकर्स ने शाहरुख खान के रोल को 'ब्रह्मास्त्र' के अगले भाग में किंग खान के रोल को बड़ा करके दिखाने के फैसला लिया है।
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के हिट होने के बाद 'पठान 2' को लेकर भी कई अपडेट सामने आए थे। लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज को लेकर कोई अपडेट नहीं है।
शाहरुख खान आपनी बेटी की अपकमिंग फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो होगा।
शाहरुख खान और करण जौहर की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान और करण जौहर के बीच एक आईडिया को लेकर बात चल रही है।
सलमान खान और शाहरुख खान साथ में फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे के आमने-सामने दिखाई देने वाले हैं।