Sonakshi Sinha's Flop Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी करियर बीते कुछ सालों से कुछ नहीं रहा है। कुछ दिनों पहले ही सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय' रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको सोनाक्षी सिन्हा की उन 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बैक टू बैक फ्लॉप रही हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
वरुण धवन-आलिया भट्ट की 'कलंक' में भी सोनाक्षी सिन्हा का किरदार अहम था। इस मूवी में कई एक्टर्स नजर आए थे और बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप रही थी।
सोनाक्षी सिन्हा की 'खानदानी शफाखाना' का लाइफटाइम बिजनेस केवल 3.83 करोड़ रुपये रहा था। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही।
सैफ अली खान के साथ फिल्म 'लाल कप्तान' में सोनाक्षी सिन्हा को देखा गया था। इस मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर बेहद निराशाजनक कमाई की थी।
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' में सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिका में दिखाई दी थीं। यह मूवी भी दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल साबित नहीं हुई थी।
'डबल एक्सएल' में सोनाक्षी सिन्हा के साथ हुमा कुरैशी और जहीर इकबाल नजर आए थे। इस मूवी ने भी लोगों को खास इम्प्रेस नहीं किया था।
साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'निकिता रॉय' में सोनाक्षी सिन्हा को अहम रोल में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।