Naagin 7 New Twist Leak: एकता कपूर का शो नागिन 7 की टीआरपी बुरी तरह गिरी हुई है। ये शो पहले हफ्ते नंबर 1 पर आया था लेकिन अब सीरियल टॉप 10 से भी बाहर हो गया है, जिस वजह से मेकर्स ने कहानी में बड़ा बदलाव किया है। शो में अब तक ड्रैगन और नागिन की लड़ाई दिखाई जा रही थी लेकिन अब असली ड्रैगन का इंसानी रूप भी सामने आ गया है। कनिका मान ने ड्रैगन क्वीन बनकर फैंस का दिल जीत लिया है और अब मेकर्स कनिका मान यानी असली ड्रैगन के जरिए शो में ढेर सारे ट्विस्ट लेकर आएंगे, जिससे शो की टीआरपी में तगड़ा उछाल आएगा।
नागिन 7 में महाड्रैगन का खुलासा हो गया है और अब अनंता के खिलाफ ड्रैगन की बड़ी चाल होगी। ड्रैगन अनंता के नागिन अवतार का खुलासा करने की कोशिश करेगी। इसके लिए अब ड्रैगन की चालबाजी शुरू होगी। वह अनंता को चंगेजस्तानियों के निशाने पर लाने की कोशिश करेगी।
नागिन 7 में टीना जान चुकी है कि अनंता ही नागिन है और अब इसके रोल में मेकर्स बड़ा बदलाव करेंगे। अब देखना होगा कि टीना अनंता की हमदर्द बनती है या वो भी अनंता की दुश्मन बन जाती है। हालांकि, सूरी परिवार में टीना अकेली है जो देश के लिए वफादार है।
नागिन 7 की टीआरपी तेजी से गिर रही है और अब इसी लिए मेकर्स बड़ा ट्विस्ट लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। दावा है कि नागिन 7 में छोटा सा लीप आएगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये लीप 7 साल तक का हो सकता है और अनंता की कहानी एक बार फिर बदल जाएगी। शो में पहले एक लीप आ चुका है।
नागिन 7 में अनंता नागिन है और ये बात अभी तक आर्यमान को पता नहीं है। अनंता एक-एक करके आर्यमान के परिवार के सदस्यों को मार रही है लेकिन अब जल्द ही आर्यमान के सामने अनंता का ये राज खुल जाएगा। देखने में मजा आएगा कि आर्यमान अनंता के खिलाफ क्या कदम उठाता है।
नागिन में लीड एक्ट्रेस की दोस्त का विलेन बनना पुरानी बात है। शेषा और विशाखा पहले नागरानी के लिए वफादार थी और फिर वो विलेन बन गई। इसी तरह भरनी भी विलेन बन सकती है। भरनी के विलेन बनने के बाद नागिन को काफी संकट का सामना करना पड़ सकता है।
नागिन 7 में विलेन की एंट्री हो चुकी है लेकिन अब नागिन का सहारा बनने बड़ी बहन आएगी। यानी नागिन अनंता को अपनी बहन का साथ मिलेगा, लेकिन ये सब एक छोटे से ट्विस्ट के साथ आएगा। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ को नई कास्टिंग पर कोई अपडेट नहीं आया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि नागिन 7 में नए कलाकार की एंट्री होगी।