असल जिंदगी में 'राजकुमारी' हैं इंडस्ट्री की ये 7 हसीनाएं, राजघराने के आंगन-कूचे में बीता है बचपन
Mohena Kumari Singh To Bhagyashree These 7 Actresses Belongs To Royal Family: टीवी और बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो राजघरानों से नाता रखती हैं। इस लिस्ट में भाग्यश्री से लेकर मोहिना कुमारी सिंह तक का नाम शामिल है।

शाही खानदान में जन्मीं इंडस्ट्री की ये 7 एक्ट्रेसेस
Mohena Kumari Singh To Bhagyashree These 7 Actresses Belongs To Royal Family: टीवी सीरियल्स और मूवीज में तो बहुत सी राजा-महाराजाओं की कहानियां सुनी हैं। लेकिन आज हम आपको इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस से रूबरू कराएंगे, जो असल जिंदगी में शाही खानदानों से नाता रखती हैं। इस लिस्ट में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की मोहिना कुमारी सिंह से लेकर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस पर-

सागरिका घटगे (Sagarika Ghatge)
मशहूर एक्ट्रेस सागरिका घटगे भी शाही खानदान से नाता रखती हैं। बताया जाता है कि वह कोल्हापुर के शाहू महाराज की वंशज हैं। एक्ट्रेस का जन्म भी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ था।

परवीन बाबी (Parveen Babi)
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी भी शाही खानदान में जन्मी हैं। बताया जाता है कि एक्ट्रेस जूनागढ़ की बाबी डायनेस्टी से ताल्लुक रखती हैं। बता दें कि परवीन बाबी ने बॉलीवुड में कई हिट मूवीज दी हैं।

भाग्यश्री (Bhagyashree)
'मैंने प्यार किया' एक्ट्रेस भाग्यश्री भी असल जिंदगी में शहजादी हैं। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा थे। भाग्यश्री महाराष्ट्र के शाही परिवार से नाता रखती हैं।

मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh)
मोहिना कुमारी सिंह असल जिंदगी में राजकुमारी हैं। उन्होंने 'डांस इंडिया डांस' के ऑडिशन में बताया था कि उनके पिता रीवा के महाराज हैं और वह खुद रीवा की राजकुमारी हैं।

सोहा अली खान (Soha Ali Khan)
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोहा अली खान असल जिंदगी में राजकुमारी हैं। वह पटौदी के 9वें नवाब मंसूर अली खान की बेटी हैं। सोहा अली खान के करियर की बात करें तो इन दिनों वह एक्टिंग से दूर हैं।

रिया सेन (Riya Sen)
रिया सेन बॉलीवुड की कई मूवीज का हिस्सा रह चुकी हैं। उनके पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही खानदान से नाता रखते हैं। वहीं रिया सेन की दादी ईला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं।

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari)
अदिति राव हैदरी एक नहीं बल्कि दो-दो शाही खानदानों से नाता रखती हैं। एक्ट्रेस मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की पड़पोती हैं। वहीं दूसरी ओर उनका ननिहाल राजा जे रामेश्वर राव के शाही खानदान से है।

THROWBACK: हनीमून को अधूरा छोड़ घर वापस क्यों आ गए थे अजय देवगन!! शादी के बाद भी इस हसीना के लिए डोला था मन

उम्र से पहले ही बूढ़ा बनाने में योगदान देती हैं आपकी ये आदतें, भरी जवानी में लटकने लगता है चेहरा, आज से ही लें बदल

Travel Tips: कुतुब मीनार से लेकर हवा महल तक, 5 दिनों में ऐसे करें इन अजूबों के दीदार

शरीर की गर्मी को मात देने का रामबाण नुस्खा है ये सफेद चीज, जोड़ों और घुटनों की बढ़ाती है ग्रीस, शरीर को बनाती फौलाद

IIT इंजीनियर 16वीं रैंक लाकर बनी IAS, टीना डाबी की तरह झेला तलाक का दर्द

8K-गेमिंग टीवी से लेकर मेक इन इंडिया इनोवेशन तक, SPPL सीईओ अवनीत सिंह मारवाह ने बताए इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स

SRH Vs RR Toss LIVE Updates: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

Aaj ka Rashifal 24 March 2025: चंद्रमा के गोचर से होंगी ये राशियां प्रभावित, जानिए किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान

RPF Constable Answer Key 2025: कल जारी होगी आरपीएफ कांस्टेबल आंसर-की, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

Goa Tourism: खूबसूरती और आश्चर्य से भरे इस अनोखे द्वीप की करें यात्रा, शांत माहौल में बिताएं 2 पल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited