Malaika Arora Vacation Photos Viral: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अक्सर फैंस से जुड़ी रहती हैं। इन दिनों मलाइका अरोड़ा राजस्थान के आलीशान रिजॉर्ट में छुट्टियां बिता रही हैं, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। मलाइका अरोड़ा की ये फोटोज देखते ही देखते वायरल हो गईं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन तस्वीरों पर-
मलाइका अरोड़ा ने कुंभलगढ़ में रहते हुए लेपर्ड सफारी का लुत्फ उठाया। सिर पर हैट, ब्लू शर्ट और शॉर्ट्स में मलाइका अरोड़ा का लुक भी बेहद जबरदस्त लगा।
मलाइका अरोड़ा ने कुंभलगढ़ के रिजॉर्ट में खूबसूरत शाम एंजॉय की। फोटो में नजर आया कि उनके चारों ओर कैंडल लगी हुई थी, साथ ही राजस्थानी फोल्क म्यूजिक भी जारी था।
मलाइकता अरोड़ा ने रिजॉर्ट में राजस्थानी थाली भी एंजॉय की। एक्ट्रेस ने इससे जुड़ी तस्वीर साझा की थी। फोटो शेयर कर मलाइका अरोड़ा ने अपना खूबसूरत अनुभव फैंस के साथ शेयर किया।
मलाइका अरोड़ा अपनी एक फोटो में बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर मी-टाइम एंजॉय करती नजर आईं। एक्ट्रेस फोटो में व्हाइट आउटफिट में दिखीं, जिसमें उनका लुक कमाल का लगा।
मलाइका अरोड़ा की फोटोज देख फैंस भी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बहुत खूबसूरत।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हर बार की तरह गॉर्जियस।"
मलाइका अरोड़ा की उम्र यूं तो 52 वर्ष है, लेकिन एक्ट्रेस की फिटनेस और स्टाइल देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। उम्र के इस पड़ाव में भी मलाइका अरोड़ा ग्लैमरस अंदाज दिखाने में पीछे नहीं हटती हैं।