Malaika Arora Father Last Rites: नाना को आखिरी विदाई देने पहुंचा Arhaan Khan, Malaika Arora के दुख बांटने शमशान भूमि आए ये स्टार्स
Malaika Arora Father Last Rites: मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) के पिता अनिल कुलदीप मेहता( Anil Kuldeep Mehta) का कल बुधवार को निधन हो गया। आज अनिल को मुख्यअग्नि दी जाएगी। भारतीय परंपरा के अनुसार आज सुबह मुंबई में अनिल का अंतिम संस्कार होगा। आइए आपको दिखाते हैं अभी तक वहाँ कौन-कौन पहुंचा है ।

अनिल कुलदीप मेहता की अंतिम विदाई
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल कुलदीप मेहता का अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा। अनिल को अंतिम विदाई देने के लिए परिवार के सदस्य और रिश्तेदार घर पहुंच रहे हैं। अंतिम संस्कार का समय आज दोपहर का है। इस मौके पर स्टार्स और घरवालों ने आना शुरू कर दिया गया है। मलाइका अरोड़ा और आरहान सुबह से ही अनिल की पत्नी जॉयस पॉलीकार्प का ध्यान रख रहे हैं। सलमान खान का पूरा परिवार आ चुका है। एक एक कर बॉलीवुड के सभी कलाकार पहुंच रहे हैं।

फराह खान( Farhaan Khan) - साजिद खान( Sajid Khan)
मलाइका अरोड़ा के खास दोस्त फरहान खान और उनके भाई साजिद खान इस मौके पर मलाइका का दुख बांटने आए हैं।

अरबाज़ खान ( Arbaaz Khan)
मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) के एक्स पति अरबाज़ खान अपनी पत्नी शुरा खान के साथ घर पर आए हैं। अरबाज़ खान परेशान नजर आ रहे हैं। वह कल से ही मलाइका के घर के चक्कर काट रहे हैं।

नानी को संभाल रहे हैं Arhaan Khan
मलाइका अरोड़ा के बेटे आरहान खान अपनी नानी जॉयस पॉलीकार्प को संभालते हुए लेकर जा रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अरहान नानी को बाहर लेकर जा रहे हैं।

अमृता अरोड़ा ( Amrita Arora)
अपने पिता को अंतिम विदाई देने अमृता अरोड़ा भी आ चुकी है। अमृता अरोड़ा अपने बच्चों और पति के साथ पिता के घर आई है। उन्हें कल भी बेसुध हालत में देखा गया था।

गुरु रंधावा-ऑरी-अलीजह
सिंगर गुरु रंधावा, सलमान खान की भतीजी अलीजह अग्निहोत्री और ऑरी भी अंतिम संस्कार के लिए मलाइका के घर पहुंच गए हैं।

मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) निभा रही है बड़ी बेटी का फर्ज
मलाइका अरोड़ा घर की बड़ी बेटी है और वह अपना फर्ज निभा रही है। अपनी माँ और परिवार वालों को संभालते हुए मलाइका अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही है। मलाइका अरोड़ा कल से ही परेशान नजर आ रही है। वह अपने पिता की मौत से सदमे में है।

शमशान भूमि पर दिखे आरहान खान ( Arhaan Khan)
कुछ देर पहले मलाइका अरोड़ा के बेटे आरहान खान को श्मशाम भूमि पर जाते हुए देखा गया। वह अपनी माँ मलाइका का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे थे। आरहान अनिल के बड़े नाती हैं।

सैफ अली खान ( Saif Ali Khan) -करीना कपूर ( Kareena Kapoor)
मलाइका अरोड़ा की खास दोस्त करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ आई है। स्टार्स की आँखें नम है और हर कोई इस मौत से हताश नजर आ रहा है। करीना कपूर मौत की खबर सुनते ही कल भागी-भागी मलाइका के घर आई थी।

अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor)
अर्जुन कपूर कल से ही मलाइका के परिवार को संभाल रहे हैं। आज सुबह-सुबह भी उन्हें शमशान भूमि में जाते हुए देखा गया। अर्जुन कपूर ने कल रात मलाइका अरोड़ा और अमृता को घर भेजा था।

करिश्मा कपूर( Karishma Kapoor)
करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा अच्छे दोस्त हैं। अपनी दोस्त की इस मुश्किल घड़ी में करिश्मा कपूर भी आई है। उन्हें अनिल मेहता के घर जाते हुए देखा जा सकता है।

सोहेल खान ( Sohail Khan)
अरबाज खान के भाई सोहेल खान भी अपने बेटे के साथ मलाइका के घर आए हैं। वह कल भी मलाइका को हौसला देने घर पहुंचे थे।

अनुपमा में साइड कर दिए गए ये किरदार, बेहतरीन एक्टिंग के बावजूद भी नहीं मिल रहे ढंग के डायलॉग

सावधान टीम इंडिया, जो रूट ने तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

दुनिया की टॉप 10 ताकतवर नेवी, किस नंबर पर भारत-पाकिस्तान की नौसेना

इन 9 देशों की करेंसी अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा ताकतवर, भारतीय रुपया में कितना दम

जून तक TV से साफ हो सकता है इन 7 शोज का पत्ता, TRP के चक्कर में मेकर्स को लगेगा करोड़ों का चूना

रोहित-विराट के बिना आसान नहीं होगा इंग्लैंड दौरा, रिटायरमेंट पर कोच गंभीर का पहला रिएक्शन

8,000 से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ नया 5G फोन, 5,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 13MP कैमरा

कल का मौसम 24 May 2025 : वीकेंड पर मूसलाधार बारिश की रहेगी मार, आंधी-तूफान से सावधान; मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Kolkata: मां, मैं चोर नहीं हूं!... आरोप से आहत 12 साल के लड़के ने की आत्महत्या

Good News: एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस से पीड़ित मरीजों पर नई दवा का सफल परीक्षण, वैज्ञानिकों ने पाया इलाज में कारगर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited