Maha Shivratri 2025: महादेव के पक्के वाले भक्त हैं ये बॉलीवुड एक्टर्स, हर दिन करते हैं भोलेनाथ की पूजा

Maha Shivratri 2025: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स मौजूद हैं, जो महादेव के भक्त हैं। महाशिवरात्रि के खास मौके पर आज हम अपनी इस लिस्ट में आपको उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट पर डालिए एक नजर...

Maha Shivratri 2025 महादेव के भक्त हैं ये एक्टर्स
01 / 07

Maha Shivratri 2025: महादेव के भक्त हैं ये एक्टर्स...

Maha Shivratri 2025: 26 फरवरी के दिन दुनिया भर में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज हम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड के उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, महादेव के पक्के वाले भक्त हैं। ये एक्टर्स हर दिन महादेव की पूजा करते हैं। इस लिस्ट में अजय देवगन से लेकर संजय दत्त सहित कई एक्टर्स के नाम शामिल हैं। आइए डालें एक नजर...

अक्षय कुमार Akshay Kumar
02 / 07

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

अक्षय कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अक्षय कुमार भी महादेव के भक्त हैं। हाल ही में उन्होंने शिव सॉन्ग भी रिलीज किया है, जो फैन्स को काफी पसंद आया है।

संजय दत्त Sanjay Dutt
03 / 07

संजय दत्त (Sanjay Dutt)

संजय दत्त ने भी अपने कंधे पर भगवान शिव का टैटू बनवाया हुआ है। इस बात में कोई शक नहीं है कि संजय दत्त भी शिव जी के भक्त हैं। संजय दत्त अक्सर मंदिर जाते रहते हैं।

अजय देवगन Ajay Devgn
04 / 07

अजय देवगन (Ajay Devgn)

अजय देवगन ने भी अपने सीने पर भगवान शिव का टैटू बनवाया हुआ है। अजय देवगन को कई बार भगवान शिव की पूजा करते हुए देखा गया है।

कंगना रनौत Kangana Ranaut
05 / 07

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

कंगना रनौत भी भगवान शिव की पूजा करती हैं और उन्होंने कई बार उज्जैन के महाकाल मंदिर के दर्शन किए हैं। महाशिवरात्रि पर कंगना भगवान शिव की पूजा कर रही हैं।

ऋतिक रोशन Hrithik Roshan
06 / 07

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन भी महादेव के भक्त हैं। महाशिवरात्रि के दिन ऋतिक रोशन भगवान शिव की पूजा करने से कभी नहीं चूकते हैं।

सारा अली खान Sara Ali Khan
07 / 07

सारा अली खान (Sara Ali Khan)

सारा अली खान कई बार केदारनाथ और महाकालेश्वर मंदिर जा चुकी हैं। सारा अली खान भी महादेव की भक्त हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited