सोनाक्षी-जहिर की शादी के सालों बाद भी नहीं बुझी भाई लव सिन्हा की गुस्से की आग, बहन के जन्मदिन मुंह से नहीं फूटे बोल

Sonakshi-Luv Sinha Controversy: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस दिन दुनियाभर के लोग एक्ट्रेस को बर्थडे विश करते हुए नजर आए, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने उन्हें जन्मदिन की बधाई नहीं दी। तो चलिए आपको बताते हैं कि दोनों के बीच क्या विवाद रहा है।

भाई लव सिन्हा ने बर्थडे पर सोनाक्षी को नहीं किया विश ये थी वजह
01 / 06

भाई लव सिन्हा ने बर्थडे पर सोनाक्षी को नहीं किया विश, ये थी वजह

Sonakshi Sinha-Luv Sinha Controversy: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज 2 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। दुनियाभर के फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं, लेकिन उनके भाई लव सिन्हा (Luv Sinha) ने उन्हें बधाई नहीं दी। दोनों के बीच रिश्ते में खटास तब आई, जब सोनाक्षी सिन्हा ने 2024 में जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी की। लव सिन्हा इस शादी में शामिल नहीं हुए। लव सिन्हा ने सोनाक्षी और जहीर की शादी के बाद भी कई सवाल उठाए थे। जिसके बाद से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई।

पहले लव-सोनाक्षी सिन्हा के बीच था बेहद प्यार
02 / 06

पहले लव-सोनाक्षी सिन्हा के बीच था बेहद प्यार

सोनाक्षी सिन्हा और उनके भाई लव सिन्हा के बीच हरदम से रिश्ते खराब नहीं रहे हैं। पहले सोनाक्षी सिन्हा अपने भाई के साथ इवेंट में नजर आती थी। लव सिन्हा भी एक्ट्रेस संग अपनी तस्वीरें शेयर किया करते थे।

साथ में मस्ती करते थे सोनाक्षी-लव
03 / 06

साथ में मस्ती करते थे सोनाक्षी-लव

सोनाक्षी सिन्हा और लव सिन्हा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रही हैं। इन तस्वीरों में लव सिन्हा और सोनाक्षी एक दूसरे संग जमकर मस्ती करते नजर आते थे।

जहीर संग शादी के बाद हुआ विवाद
04 / 06

जहीर संग शादी के बाद हुआ विवाद

सोनाक्षी सिन्हा और उनके भाई लव सिन्हा के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब एक्ट्रेस ने जहीर इकबाल से शादी। इस शादी में कई मेहमान पहुंचे लेकिन भाई लव सिन्हा इस शादी का हिस्सा नहीं बने।

लव सिन्हा को नहीं पसंद था रिश्ता
05 / 06

लव सिन्हा को नहीं पसंद था रिश्ता

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिश्ते को लव सिन्हा एकदम पसंद नहीं करते हैं। सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी के बाद लव सिन्हा इनके खिलाफ बोलते दिखाई दिए थे।

अब सोनाक्षी-लव की नहीं होती है बात
06 / 06

अब सोनाक्षी-लव की नहीं होती है बात

सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल संग शादी होने के बाद लव सिन्हा ने एक्ट्रेस से दूरी बना ली। अब लव सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा एक दूसरे से बात तक करना पसंद नहीं करते।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited