Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update 6 May, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' अपने जबरदस्त मोड़ के कारण टीआरपी में भी नंबर वन पर है। बीते दिन शो में दिखाया गया कि तुलसी मिहीर के साथ शादी करने के लिए हां कर देती है। वहीं रियो को करण का झूठ सुनने के बाद उसपर शक होता है। लेकिन शो में आने वाले दिलचस्प मोड़ यहीं खत्म नहीं होते।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में दिखाया जाएगा कि स्कूल के बाहर परी और अजय टकराएंगे। अजय को परी बताएगी कि तुलसी और मिहीर शादी कर रहे हैं और उनके बाद उसकी शादी भी आर्यन से हो जाएगी। परी की शादी की बात सुन अजय का दिल बैठ जाएगा। परी उसे भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कहेगी। वहीं अजय परी संग अपनी यादों में खो जाएगा।
मिहीर पंडित जी को रिश्वत देकर जल्द से जल्द शादी की डेट निकलवाने की कोशिश करेगा। ऐसे में पंडित जी कहेंगे कि आप लोगों के पास सिर्फ कल का मुहुर्त है, लेकिन आप लोग पता नहीं तैयारियां कैसे करेंगे। डेट सुन मिहीर एक्साइटेड हो जाता है और कहता है कि सारी तैयारियां हो जाएंगी।
तुलसी और मिहीर की शादी के लिए पूरा घर एक्साइटेड होता है। मिहीर कहता है कि हम आज ही हल्दी और मेहंदी कर लेंगे। लेकिन तुलसी कहती है कि शादी सादगी से होगी और मंदिर में होगी, जैसे पहले हुई थी।
करण और नंदिनी तुलसी के लिए साड़ी लेने एक स्टोर जाते हैं। वहीं रियो भी अपनी मां नीयति को लेकर उसी स्टोर में पहुंच जाता है। जहां नीयति अपनी साड़ी ढूंढने में मग्न होती है तो वहीं करण और नंदिनी तुलसी के लिए साड़ी तलाशने में लगे होते हैं।
रियो शॉपिंग के बीच ही फोन पर बात करने बाहर जाता है। लेकिन तभी उसकी नजर करण पर पड़ती है, जो कि नंदिनी के साथ होता है। रियो सोचता है कि कहीं उसके पिता का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तो नहीं चल रहा, क्योंकि इस महिला को उसने रेस्त्रां में भी करण के साथ देखा था।
शॉपिंग स्टोर के बाहर नीयति रियो का इंतजार कर रही होगी, लेकिन तभी उसकी नजर करण की कार पर पड़ेगी। वो देखेगी कि करण उस कार में किसी महिला के साथ है, जिसे देख वो सोच में पड़ जाएगी। वहीं जैसे ही वो ये बात रियो को बताएगी, वो छूटते ही सवाल करेगा कि कहीं पापा का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तो नहीं चल रहा।
शो में दिखाया गया कि रियो के कहने पर नीयति करण को फोन करती है और बताती है कि उसने उसे शॉपिंग स्टोर के बाहर देखा। ऐसे में करण कहता है कि वो अपनी क्लाइंट को साड़ी दिलाने के लिए गया था। नीयति जहां करण की बातों पर यकीन कर लेती है तो वहीं रियो का शक और गहरा हो जाता है।