Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update 13 May, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के हर एपिसोड में दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहा है। बीते दिन का एपिसोड भी शो का बेहद दिलचस्प रहा। स्मृति ईरानी स्टारर सीरियल में दिखाया गया कि परी संग शादी से पहले आर्यन के मां-बाप शर्त रखते हैं। वहीं तुलसी के आंगन में दो-दो खुशियां दस्तक देती हैं।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एक साथ कई महाट्विस्ट देखने को मिले। शो में दिखाया गया कि अजय परी से कहता है कि सनी तुम्हें मां मानता है, काश ये मां हमेशा के लिए मिल पाती। लेकिन परी कहती है कि मैं आर्यन से शादी कर रही हूं, जिसने मेरा कोर्ट में बहुत साथ दिया। तुम्हें मुझे भूलना होगा।
परी संग शादी से पहले आर्यन के मां-बाप विरानी हाउस पहुंचते हैं। उन्हें परी पसंद आती है, लेकिन वे तुलसी के सामने शर्त रखते हैं। वे कहते हैं कि हम अगले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया वापस जा रहे हैं, इसलिए हम चाहते हैं कि ये शादी एक हफ्ते में हो जाए। तुलसी पहले कतराती है, लेकिन पूरा परिवार उसका राजी हो जाता है।
तुलसी के मानने के बाद आर्यन के मां-बाप परी संग रिश्ता पक्का कर लेते हैं। आर्यन की मां उसके हाथ में कंगन देती हैं। हालांकि परी के चेहरे की हवाइयां उड़ी देख शोभा उससे पूछती है कि वो खुश है या नहीं। इसपर परी बताती है कि वह खुश है।
तुलसी के आंगन में डबल खुशियां दस्तक देती हैं। सलोनी और मुन्नी प्रेग्नेंट होती हैं। लेकिन मुन्नी की प्रेग्नेंसी से जहां ऋतिक खुशी से दीवाना हो जाता है तो वहीं सलोनी की प्रेग्नेंसी से देव नाराज होता है और कहता है कि मैं बच्चे के लिए तैयार नहीं हूं। हालांकि सलोनी उसकी बात नहीं मानती और दोनों तुलसी को ये खुशखबरी देती हैं।
परी को मायूस देख तुलसी उससे सवाल करती है। वो कहती है कि हम कह रहे हैं, इसलिए ये शादी मत करना। तुम अगर राजी हो, तभी इस शादी के लिए हां करना। तुलसी परी से पूछती है कि क्या तुम्हारे मन में अजय के लिए कुछ है। तुलसी की बातें सुनकर भी परी अजय के लिए अपना प्यार नहीं कबूलती है।
सलोनी और मुन्नी के मुंह से खुशखबरी सुनकर तुलसी को अचानक रियो की याद आने लगती है। शो में आगे दिखाया जाएगा कि तुलसी रियो को उसका हक देने का फैसला करेगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि तुलसी रियांश को घर लाएगी या फिर कोई बड़ा धमाका होने वाला है।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में देखने को मिलेगा कि रियो करण का झूठ पकड़ लेगा। वो फ्लाइट क्रैश में मारे गए लोगों की लिस्ट निकालेगा, जिसमें अंश का नाम नहीं होगा। वहीं रियो की बातें सुनकर करण के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
Jun 14, 2026