Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler 4 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर जबरदस्त छाप छोड़ी है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। बीते दिन आए एपिसोड में भी कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिले। जहां एक तरफ रियो और नीयति बदले की आग लेकर शांतिनिकेतन में कदम रखते हैं। वहीं वैष्णवी के साथ बदतमीजी होती है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन मोड़ पर-
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि नीयति तुलसी से सवाल करेगी कि क्या मेरे बेटे को उस घर में वो सम्मान और अधिकार मिलेगा। लोग इसे उसी नजर से देख पाएंगे, जिससे बाकियों को देखते हैं। तुलसी उससे वादा करती है कि मैं रियो को अधिकार दूंगी। लेकिन नीयति शांतिनिकेतन जाने से मना कर देती है।
रियो नीयति से पूछता है कि आपने मना क्यों किया? हमें वहां जाना चाहिए। रियो नीयति को बताता है कि मुझे उनकी प्रॉपर्टी या बिजनेस में दिलचस्पी नहीं है। लेकिन मुझे अपने पिता का बदला लेना लेना है। मैं आपको आपका हक भी दिलाकर रहूंगा।
तुलसी घर में अकेले कदम रखती है, जिसे देख नंदिनी कहती है कि उन लोगों ने आने से मना कर दिया ना, शायद यही ठाकुर जी की मर्जी थी। लेकिन तुलसी जवाब देती है कि मुझे मेरे ठाकुरजी की मर्जी पता है। इसके बाद तुलसी रियो और नीयति की आरती कर उनका गृह प्रवेश कराती है।
रियो और नीयति शांतिनिकेतन में कदम रखते हैं। रियो नीयति को अपने साथ उसके कमरे में लेकर जाता है और कहता है कि यहीं से शुरू होगा आपके अधिकार मिलने का सिलसिला। रियो अपने बदले की आग में तुलसी को जलाने का फैसला कर लेता है। वो कहता है कि अभी इन्हें मैं बहुत अच्छा लग रहा हूं, लेकिन मैं इन्हें दिखाऊंगा।
नंदिनी तुलसी से नाराज होकर चली जाती है। गौतम तुलसी से सवाल करता है कि आप इन्हें यहां क्यों लेकर आईं। लेकिन तुलसी कहती है कि ये इस घर का चिराग और मेरा पोता है तो इसे मैं अधिकार दूंगी। ये अंश का बेटा है, लेकिन इसकी परवरिश करण ने की है। ये अंश से बिल्कुल अलग है।
शो में आगे देखने को मिलेगा कि वैष्णवी पार्थ का इंतजार करेगी। वो गलती से किसी और की कार को पार्थ की कार समझकर रोकने की कोशिश करेगी। लेकिन उसमें मौजूद लोग वैष्णवी के साथ बदतमीजी करेंगे और उसे जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश करेंगे।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि तुलसी पावर ऑफ अटॉर्नी देने के लिए पार्थ और रियो में प्रतियोगिता कराएगी। वो दोनों को 5000 बंधेज साड़ियां देगी और उनके साथ बिजनेस करने के लिए कहेगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये पावर ऑफ अटॉर्नी किसके हाथ लगती है।