Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler 3 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं। बीती रात आया एपिसोड भी बेहद जबरदस्त रहा, जिसमें दिखाया गया कि नीयति अपना अतीत याद करके रोती है। वो तुलसी को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ती। वहीं तुलसी और नंदिनी में फिर से बहस होती है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आने वाले मोड़ पर-
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एक साथ कई महाट्विस्ट देखने को मिलेंगे। शो में दिखाया जाएगा कि नीयति अपना अतीत याद करेगी कि कैसे विदेश में अंश और उसकी नजदीकियां बढ़ीं। नीयति याद करेगी कि उसके प्रेग्नेंट होने के बाद अंश भारत आ गया था, लेकिन उसने लौटकर उससे शादी करने का वादा किया था। हालांकि भारत में उसे गोली मार दी गई।
नीयति इस बात से रोएगी कि वो अभी तक झूठी जिंदगी जी रही थी और करण को अपना पति मान रही थी। वो नाराज होगी कि करण ने उसे कभी सच क्यों नहीं बताया। इसपर रियांश करण का साथ देगा और कहेगा कि वो केवल हमें प्रोटेक्ट कर रहे थे और जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। गलती है तो सिर्फ तुलसी विरानी यानी मेरी दादी की है।
नीयति और रियो बात कर ही रहे होंगे कि तुलसी वहां आ जाएगी। रियो तुलसी से कहेगा कि मैंने आपसे यहां आने के लिए मना किया था। इसपर तुलसी जवाब देगी कि मुसीबत में अपने ही साथ देते हैं। नीयति बोल पड़ेगी कि वो अपने जो अपने ही बेटे को गोली मार देते हैं।
तुलसी नीयति और रियो से शांतिनिकेतन वापस जाने के लिए कहेगी। लेकिन नीयति जवाब देगी कि मैं किस हक से वहां जाऊं, तो वहीं तुलसी कहेगी कि रियो इस घर का बेटा है और परिवार का सदस्य है। नीयति तुलसी से सवाल करेगी कि क्या आप देंगी मेरे बेटे को उसका हक। वहीं तुलसी उसकी हां में हां मिलाएगी और रियो को उसका अधिकार देने का फैसला करेगी।
नंदिनी कहेगी कि अब जब नीयति की याद्दाश्त वापस आ चुकी है और उसे और रियो को यहां नहीं आना चाहिए। लेकिन तुलसी उससे कहेगी कि तुम यहां गलत हो। रियो इस घर का बेटा है और नीयति उसकी मां। तुलसी नंदिनी को याद दिलाएगी कि करण मंदिरा का बेटा था, लेकिन इसके बाद भी उसने करण को अपनाया और पूरा हक दिया। ऐसे में रियो को भी उसका अधिकार मिलना चाहिए।
तुलसी के इस फैसले से पार्थ नाराज होगा। वो वैष्णवी के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करेगा। हालांकि वैष्णवी इन सब में तुलसी का साथ देगी और कहेगी कि काकी अपनी जगह सही हैं। दूसरी तरफ पार्थ को रियो पर शक होगा और वो कहेगा कि मुझे उसपर जरा भी भरोसा नहीं है, वो पक्का हमारे बिजनेस में घुसकर सबकुछ हथियाना चाहता है।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि तुलसी पार्थ और रियो को बिजनेस की पावर ऑफ अटॉर्नी देने से पहले उन्हें टास्क देगी। वो दोनों को 5000 बंधेज साड़ियां देगी, जो बिजनेस अच्छे से कर पाया उसे वो पावर ऑफ अटॉर्नी सौंप देगी। ऐसे में अटकलें लग रही हैं कि रियो किसी तरह से इस टास्क में अव्वल आएगा और विरानी परिवार का बिजनेस हथिया लेगा।