Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: वैष्णवी के चरित्र पर शक करेगा पार्थ, रियांश के घटिया खेल से टूटेगी सगाई

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler 15 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एक साथ कई महाट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि पार्थ वैष्णवी के चरित्र पर शक करेगा। वहीं रियो का घटिया खेल दोनों की सगाई तोड़ देगा।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 15 2026, 08:18 IST
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए ये महाट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए ये महाट्विस्ट

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler 15 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एक साथ कई महाट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। स्मृति ईरानी स्टारर शो में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ देखने को मिल रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। वहीं बीती रात आए एपिसोड में भी काफी ट्विस्ट और टर्न्स आए। जहां एक तरफ सगाई के दिन ही पार्थ और वैष्णवी में जमकर झगड़ा हुआ। वहीं दूसरी ओर रियो ने अपना घटिया खेल खेलने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

सगाई के बीच होगी वैष्णवी और पार्थ की लड़ाईImage Credit : Jio Hotstar02 / 08

सगाई के बीच होगी वैष्णवी और पार्थ की लड़ाई

​'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि वैष्णवी और पार्थ के बीच सगाई में पहले से ही तना तनी होगी। इसी बीच रियो के फोन से वैष्णवी की कुछ तस्वीरें उसके फोन पर आएगी। वो पार्थ को बताएगी कि कैसे रियो ने उसकी फोटोज ली हैं। ये सुनकर पार्थ और भड़क जाएगा और बोलेगा कि तुम्हें सगाई के दिन भी उसका जिक्र करना है। एक काम करो उसी के साथ सेल्फी ले लो।​

वैष्णवी का सहारा बनेगी तुलसीImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

वैष्णवी का सहारा बनेगी तुलसी

​वैष्णवी पार्थ को मनाने की कोशिश करेगी, लेकिन वो बगैर कुछ सुने वहां से चला जाएगा। पार्थ के इस बर्ताव से वैष्णवी की आंख में आंसू आ जाएगा। वहीं जब तुलसी उन आंसुओं को देखेगी तो वो घबरा जाएगी। तुलसी वैष्णवी को मुसीबतों से निकालकर समझाने की कोशिश करेगी।​

नकुल के पास आएंगे वैष्णवी के मैसेजImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

नकुल के पास आएंगे वैष्णवी के मैसेज

​नकुल के फोन पर वैष्णवी के पास से मैसेज आएगा, जिसे दामिनी देख लेगी। मैसेज में वैष्णवी की ढेर सारी तस्वीरें होंगी, साथ ही लिखा होगा कि इसमें से कौन सी तस्वीर बेहतर है तुम मुझे बताओ। तुम्हारा विचार मेरे लिए बहुत मायने रखता है। वैष्णवी का ये मैसेज देखकर दामिनी हैरान होगी और वो नकुल से सवाल करेगी।​

रियो चलेगा घटिया चालImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

रियो चलेगा घटिया चाल

दरअसल, वैष्णवी के फोन से वो मैसेज किसी और ने नहीं बल्कि रियो ने नकुल को भेजे थे। जब वैष्णवी अपनी ड्रेस ठीक करने में बिजी थी, तब रियो ने उसका फोन उठाकर नकुल को मैसेज किया। लेकिन इस बात से वैष्णवी अंजान रहेगी।

नंदिनी के कान भरेगी दामिनीImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

नंदिनी के कान भरेगी दामिनी

​दामिनी नकुल का फोन लेकर तुरंत वैष्णवी के पास जाएगी और उससे सारी चीजें बताएगी। लेकिन दामिनी नंदिनी के कान भरेगी और बोलेगी कि जो लड़की अभी से ही अपने होने वाले पति के भाई को ऐसे मैसेज कर रही है। वो आगे जाने क्या-क्या करेगी। दामिनी की बातें सुनकर नंदिनी तुरंत पार्थ से ये चीजें बताएगी।​

वैष्णवी पर भड़केगा पार्थImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

वैष्णवी पर भड़केगा पार्थ

​नंदिनी की बातें सुनकर पार्थ का पारा चछ़ जाएगा और वो तुरंत वैष्णवी के घर जाएगा। पार्थ वैष्णवी से कहेगा कि पहले तुम रियो से फोटोज क्लिक करवा रही हो और अब नकुल को ऐसे मैसेज। अरे वो भाई है मेरा, तुम थोड़ी तो शर्म करो। लेकिन वैष्णवी इन बातों से हैरान होगी। वो पार्थ को अपना फोन चेक करने के लिए देगी, लेकिन पार्थ कहेगा कि अब तुम मैसेज डिलीट करके मुझे फोन दे रही हो।​

सगाई तोड़ने के लिए रियो चलेगा घटिया चालImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

सगाई तोड़ने के लिए रियो चलेगा घटिया चाल

​'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में आगे दिखाया जाएगा कि वैष्णवी पार्थ से बात करने के लिए शांतिनिकेतन आएगी। वो पार्थ के कमरे की ओर बढ़ ही रही होगी कि रियो उसके रास्ते में एक बॉल फेंक देगा। इसपर पैर पड़ते ही वैष्णवी का पैर फिसल जाएगा। लेकिन तभी रियो वहां आकर उसे बचा लेगा और उसके करीब खड़ा हो जाएगा। तभी पार्थ दोनों को देख लेगा, जिससे उसके होश उड़ जाएंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी आगे क्या मोड़ लेगी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!