उम्र में खुद से बड़े एक्टर की ऑनस्क्रीन मां बनीं ये TV हसीनाएं, पैसों की खातिर किया करियर से समझौता

TV Actresses Played Mother Of Elder Actor: टीवी की कई पॉपुलर एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने अपनी उम्र से बड़े एक्टर की मां का किरदार अदा किया। इस लिस्ट में स्मृति ईरानी से लेकर परख मदान तक शामिल हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated May 7 2026, 13:13 IST
टीवी की इन एक्ट्रेस ने निभाया उम्र में बड़े एक्टर की मां का रोलImage Credit : Instagram01 / 08

टीवी की इन एक्ट्रेस ने निभाया उम्र में बड़े एक्टर की मां का रोल

TV Actresses Played Mother Of Elder Actor: कलाकारों को अपने करियर में कौन सा किरदार निभाना पड़ जाए, कुछ नहीं पता होता है। आज हम आपको उन टीवी एक्ट्रेस से रूबरू कराएंगे, जो अपने एक्टिंग करियर में खुद से उम्र में बड़े एक्टर की मां बनने पर भी मजबूर हो गईं। इस लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की स्मृति ईरानी से लेकर परख मदान और एक्ट्रेस टीना दत्ता तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की उन एक्ट्रेस पर-

स्मृति ईरानी (Smriti Irani)Image Credit : Instagram02 / 08

स्मृति ईरानी (Smriti Irani)

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने न केवल उम्र में बड़े एक्टर की मां बल्कि दादी का भी रोल निभाया। शो में वह हितेन तेजवानी की मां बनी हैं, जो कि उम्र में उनसे बड़े हैं। वहीं एक्ट्रेस आकाशदीप सहगल की दादी का रोल भी निभा रही हैं।​

आम्रपाली गुप्ता (Amrapali Gupta)Image Credit : Instagram03 / 08

आम्रपाली गुप्ता (Amrapali Gupta)

​आम्रपाली गुप्ता ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आम्रपाली गुप्ता ने उम्र में बड़े एक्टर यानी करणवीर बोहरा की मां का रोल अदा किया था। 'इश्कबाज' सीरियल में वह नकुल मेहता की मां का रोल भी अदा कर चुकी हैं।​

टीना दत्ता (Tina Datta)Image Credit : Instagram04 / 08

टीना दत्ता (Tina Datta)

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस टीना दत्ता ने बेहद कम उम्र में अपने से बड़े एक्टर की मां का किरदार अदा किया था। टीना दत्ता ने 'उतरन' सीरियल में एक्टर सौरभ राज जैन की मां का रोल निभाया था।​

परिणीता बोरठाकुर (Parineeta Borthakur)Image Credit : Instagram05 / 08

परिणीता बोरठाकुर (Parineeta Borthakur)

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस परिणीता बोरठाकुर इन दिनों सीरियल वसुधा में नजर आ रही हैं। परिणीता बोरठाकुर ने भी 'स्पाई बहू' सीरियल में खुद से उम्र में बड़े एक्टर सहबान अजीम की मां का किरदार निभाया था। बहुत से सीरियल में वह हमउम्र कलाकारों की मां का किरदार निभा चुकी हैं।​

रिया दीप्सी (Riya Deepsi)Image Credit : Instagram06 / 08

रिया दीप्सी (Riya Deepsi)

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रिया दीप्सी ने 'महाभारत' में गांधारी की भूमिका अदा कर लोगों का खूब दिल जीता। रिया दीप्सी ने बेहद कम उम्र में ही अपने से कई गुणा बड़े एक्टर की मां का किरदार निभाया।​

सृष्टि सिंह (Srishti Singh)Image Credit : Instagram07 / 08

सृष्टि सिंह (Srishti Singh)

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सृष्टि सिंह ने भी अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सृष्टि सिंह ने सीरियल चाशनी में एक्टर सई केतन राव की मां का किरदार अदा किया था। हालांकि वह शो में उनके सौतेले बेटे बने थे। लेकिन दोनों की ही उम्र में अच्छा-खासा फासला है।​

परख मदान (Parakh Madan)Image Credit : Instagram08 / 08

परख मदान (Parakh Madan)

​टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस परख मदान उम्र में 8 साल बड़े एक्टर की मां का किरदार अदा कर रही हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में परख मदान एक्टर आकाशदीप सहगल की मां का किरदार निभा रही हैं। उनका कहना है कि वह अपने किरदार पर ध्यान देती हैं, चाहे उन्हें जो रोल मिले।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!