शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा-गौरव कपूर, लाल साड़ी पहन दुल्हन बनीं एक्ट्रेस ने स्लीवलेस ब्लाउज में मारा स्टाइल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद बॉयफ्रेंड गौरव कपूर के साथ शादी रचाई। कपल की शादी का फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। शादी के बाद दोनों पैपराजी के सामने खुशी-खुशी पोज देते नजर आए। इस मौके पर कपल ने मिठाईयां भी बांटी। तो चलिए देखते हैं ये फोटोज।

Authored by: अभयUpdated Mar 11 2026, 21:13 IST
कृतिका कामरा-गौरव कपूर की हुई शादी, देखें  फोटोजImage Credit : Photos By- Manav Manglani01 / 06

कृतिका कामरा-गौरव कपूर की हुई शादी, देखें फोटोज

टीवी से बॉलीवुड में अपने दम पर नाम कमाने वाली एक्ट्रेस कृतिका कामरा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में कृतिका कामरा की शादी खबरें सामने आई थी। अब ये सब खबरें सच हो गई हैं। कृतिका कामरा ने ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौरव कपूर के साथ शादी रचाई है। कपल शादी के बाद पैप्स के मिलने पहुंचा। इस दौरान कृतिका कामरा लाल साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं। तो वहीं गौरव कपूर के लुक को देखने के बाद लोग बस उन्हें देखते रह गए। तो चलिए देखते हैं कपल की ये फोटोज, जो खूब वायरल हो रही हैं।

कपल के चेहरे पर दिखी खुशीImage Credit : Photos By- Manav Manglani02 / 06

कपल के चेहरे पर दिखी खुशी

इस वायरल हो रही तस्वीर में कृतिका कामरा और गौरव कपूर के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल देखने को मिल रही है। कृतिका कामरा और गौरव कपूर की ये प्यारी सी स्माइल लोगों को अपना दीवाना बना रही है।

पैप्स के सामने दिए रोमांटिक पोजImage Credit : Photos By- Manav Manglani03 / 06

पैप्स के सामने दिए रोमांटिक पोज

कृतिका कामरा और गौरव कपूर इस तस्वीर में एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। कृतिका कामरा और गौरव कपूर का ये रोमांटिक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

​बला की खूबसूरत लगीं कृतिका कामराImage Credit : Photos By- Manav Manglani04 / 06

​बला की खूबसूरत लगीं कृतिका कामरा

एक्ट्रेस कृतिका कामरा शादी के लाल जोड़े में बला की खूबसूरत लगीं। कृतिका कामरा की इस तस्वीर को देखने के बाद लोग बस उन्हें देखते रह गए। कृतिका कामरा की इस तस्वीर पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया।

दिल जीत ले गई सादगीImage Credit : Photos By- Manav Manglani05 / 06

दिल जीत ले गई सादगी

कृतिका कामरा और गौरव कपूर शादी के बाद सादगी भरे अंदाज में बाहर निकले। इस दौरान कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने पैप्स को मिठाई दी। कृतिका कामरा और गौरव कपूर की सादगी लोगों का दिल जीत ले गई।

कृतिका कामरा ने किया पैप्स का स्वागतImage Credit : Photos By- Manav Manglani06 / 06

कृतिका कामरा ने किया पैप्स का स्वागत

इस वायरल हो रही तस्वीर में कृतिका कामरा शादी के वेन्यू के बाहर खड़े पैप्स का हाथ जोड़कर स्वागत किया। कृतिका कामरा के साथ उनके पति गौरव कपूर भी इस तस्वीर में नजर आए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!