ये फिल्में और वेब सीरीज आपको ग्रामीण पंजाब की उन कहानियों से रूबरू कराएंगी, जो देखकर रोंगटे खड़े कर देंगी। पंजाब भारत की आजादी के समय सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। बंटवारे की त्रासदी के बाद भी यहां के गांवों ने कई मुश्किल दौर देखे। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पंजाब में जो हिंसा और दर्द हुआ, वो आज भी लोगों के जेहन में है। उसके बाद के सालों में नशे का साया गांवों तक पहुंच गया। सरसों के सुनहरे खेतों के बीच जहां जिंदगी चल रही है, वहीं सामाजिक रिश्तों में उलझनें, दबाव और कई अनकही सच्चाइयां छिपी हैं। इन कहानियों में पंजाब की मिट्टी, उसके दर्द और उसकी ताकत दोनों दिखती हैं।
वेब सीरीज कोहरा (Kohrra) नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है। इस सीरीज में पंजाब के कई मुद्दों को एक साथ उठाया गया है। इस सीरीज में पंजाब पुलिस एक हत्या की गुत्थी सुलझाती हुई दिखाई देती है। इस सीरीज को IMDb 7.5 रेटिंग मिली है।
वेब सीरीज कैट (CAT) को आपको बिना देर किए नेटफ्लिक्स पर देख लेना चाहिए। ये सीरीज पंजाब में ड्रग्स, पुलिस, और राजनीति के नेक्सस पर बेस्ड है। इस सीरीज को 8.1 रेटिंग मिली है IMDb पर।
फिल्म उड़ता पंजाब (Udta Punjab) में ड्रग्स में फंसे पंजाब को दिखाया गया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शाहिद कपूर अहम रोल में हैं। इस फिल्म को IMDb पर 7.7 रेटिंग मिली है। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
फिल्म अमर सिंह चमकीला (Amar Singh Chamkila) में पुराने पंजाब को दिखाया गया है। फिल्म में सिंगर अमर सिंह चमकीला की लाइफ दिखाई गई है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद की जा रही है। फिल्म को IMDb पर 7.8 रेटिंग मिली है।
इस लिस्ट में फिल्म पंजाब 1984 (Punjab 1984) का नाम भी शामिल है। ‘पंजाब 1984’ (Punjab 1984) 2014 में रिलीज हुई एक भावनात्मक पंजाबी ड्रामा फिल्म है, ये फिल्म 1984 के सिख विरोधी दंगों के बाद की अराजकता के बीच अपने लापता बेटे को ढूंढने वाली एक मां की लंबी तलाश की कहानी है। यह फिल्म पंजाब में आतंकवाद के दौर के आम जीवन पर पड़ने वाले असर और युवा लड़कों के गुमशुदा होने की कहानी को दिखाती है।