Karishma Tanna Baby Shower Photos: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। करिश्मा तन्ना शादी के 4 साल बाद मम्मी बनने वाली हैं। जहां पहले एक्ट्रेस की धूम-धड़ाके से गोदभराई हुई थी तो वहीं अब एक्ट्रेस का बेबी शावर हुआ है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में करिश्मा तन्ना का अंदाज बेहद खूबसूरत लगा। तो चलिए एक नजर डालते हैं करिश्मा तन्ना और वरुण बांगेरा की इन फोटोज पर-
करिश्मा तन्ना का बेबी शावर बेहद रॉयल अंदाज में हुआ। तस्वीरों में ही बेबी शावर से जुड़ी हर चीज बेहद खास दिखी। वहीं करिश्मा तन्ना भी इस खास मौके पर व्हाइट आउटफिट में नजर आईं।
करिश्मा तन्ना ने पति वरुण बांगेरा के कंधे पर सिर रखकर पोज दिया। मानो पति के साथ एक्ट्रेस को कितना सुकून मिल रहा हो। इस दौरान करिश्मा तन्ना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं।
करिश्मा तन्ना और वरुण बांगेरा का स्टाइल इस दौरान बिल्कुल रॉयल रहा। जहां करिश्मा तन्ना का स्टाइल देखने लायक रहा तो वहीं वरुण बांगेरा ने भी डैशिंग लुक के साथ पोज दिया।
करिश्मा तन्ना और वरुण बांगेरा ने परिवार के साथ जमकर पोज दिया। सबके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान देखने को मिली। बता दें कि इन तस्वीरों पर फैंस भी प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं।
करिश्मा तन्ना के बेबी शावर की इन फोटोज को देख कहा जा सकता है कि परिवार उनका बेबद खुश है। इन फोटोज को शेयर करते हुए करिश्मा तन्ना ने लिखा, "जादू देखने के लिए बाईं तरफ सरकाएं।"
करिश्मा तन्ना के बेबी शावर पर बेहद शानदार केक आया, जिसे कपल ने साथ मिलकर काटा। करिश्मा तन्ना और वरुण बांगेरा को आने वाले नन्हे मेहमान के लिए फैंस से भी शुभकामनाएं मिल रही हैं।