एक के साथ इश्क की कस्में खाकर दूसरी को घुमा रहे थे TV के ये 8 हैंडसम हंक, दगाबाजी करते वक्त नहीं कांपी आत्मा
TV Stars Accused Of Cheating With Partner: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपनी पार्टनर को धोखा देने में जरा भी हर्ज नहीं किया। इस लिस्ट में करण सिंह ग्रोवर से लेकर दिग्विजय सिंह राठी तक का नाम शामिल है।

प्यार में दगाबाज साबित हुए ये 8 टीवी सितारे
TV Stars Accused Of Cheating With Partner: प्यार में दगाबाजियां हमने अक्सर फिल्मों और सीरियल्स में देखी हैं। लेकिन आज हम आपको उन टीवी स्टार्स से रूबरू कराएंगे, जो प्यार में पार्टनर को धोखा देने से जरा भी नहीं कतराए। उन्होंने एक के साथ इश्क की कस्में-वादें करके दूसरों को घुमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस लिस्ट में करण सिंह ग्रोवर से लेकर दिग्विजय सिंह राठी तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी के उन सितारों पर-

एजाज खान (Eijaz Khan)
टीवी के मशहूर एक्टर एजाज खान पर अनीता हसनंदानी को धोखा देने का आरोप लगा था। खुद एक्टर ने भी ये बात कबूली थी कि उन्होंने रिलेशनशिप में रहकर दगाबाजी की है।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui)
मुनव्वर फारूकी पर पत्नी को ही नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी को भी धोखा देने का आरोप है। आयशा खान ने आरोप लगाया था कि शादीशुदा होकर भी मुनव्वर फारूकी का नाजिला संग अफेयर था। वहीं नाजिला संग रिलेशनशिप में होने के बाद भी उनका आयशा खान के साथ भी अफेयर रहा।

पारस छाबड़ा (Paras Chhabra)
पारस छाबड़ा पर भी गर्लफ्रेंड को धोखा देने का आरोप लग चुका है। बिग बॉस 13 में एंट्री के वक्त पारस छाबड़ा आकांक्षा पुरी के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन शो में माहिरा शर्मा से उनकी नजदीकियां बढ़ती चली गईं।

करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover)
करण सिंह ग्रोवर 'अलोन' मूवी की शूटिंग के दौरान बिपाशा बसु को दिल दे बैठे थे। जबकि उनकी शादी जेनिफर विंगेट से हुई थी। इस फिल्म के बाद ही करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट का तलाक हो गया।

करण कुंद्रा (Karan Kundrra)
करण कुंद्रा पर भी अपनी पार्टनर को धोखा देने का आरोप लग चुका है। पहले उनपर कृतिका कामरा को चीट करने का आरोप लगा था। वहीं बाद में अनुषा दांडेकर को धोखा देने का आरोप लगा था।

अली मर्चेंट (Ali Merchant)
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर अली मर्चेंट पर भी सारा खान को धोखा देने का आरोप लगा था। खबरों के मुताबिक, खुद सारा खान ने बताया था कि अली मर्चेंट को उन्होंने बहुत बार चीटिंग करते हुए पकड़ा है।

शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra)
टीवी के मशहूर एक्टर शरद मल्होत्रा पर दिव्यांका त्रिपाठी को धोखा देने का आरोप लगा था। धोखे के चक्कर में दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा का 8 साल का रिलेशनशिप खत्म हो गया।

दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee)
दिग्विजय सिंह राठी पर हाल ही में उन्नति तोमर ने धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्नति तोमर ने अपने लाइव सेशन में कहा कि दिग्विजय सिंह राठी ने कई लड़कियों के साथ रातें गुजारी हैं।

Hariyali Teej Mehndi Design: तीज पर बनेंगी पिया जी के मन की रानी, देखें लेटेस्ट सुहाग की मेहंदी डिजाइन फोटो

शुभांशु शुक्ला तो आ गए पृथ्वी पर वापस, पर ISS में अभी कितने अंतरिक्ष यात्री हैं मौजूद?

Top 7 TV Gossips: 'क्योंकि सास भी...' में वापसी करेंगे पुल्कित सम्राट, 'उड़ने की आशा' में हुई GHKKPM एक्टर की एंट्री

बिहार को 'अमृत' की रफ्तार, 130 KM की स्पीड से 4 नई ट्रेनें दौड़ेंगी यूपी टू बंगाल

Chanakya Niti: भूलकर भी इ 5 मौकों पर ना खोले मुंह, चुप रहना सबसे बेहतर, मान लें चाणक्य की बात

Ramayana: रवि दुबे ने रणबीर कपूर संग शेयर की फोटो, 'राम-लक्ष्मण' को साथ में देख बेताब हुए फैन्स

शादी कर विदेश में बसने की चाहत का फायदा उठा पंजाब में युवकों से कर ली 'लाखों की ठगी'

Saiyaara: इतने करोड़ की कमाई करते ही ब्लॉकबस्टर बन जाएगी Ahaan Panday और Aneet Padda की फिल्म, जानें यहां

स्पेनिश कंपनी जायंट सबमर ने MP गवर्नमेंट के साथ किया MoU, AI टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करेगी डेवलप

NEET PG 2025 City Intimation Slip Date: नीट पीजी एडवांस्ड सिटी स्लिप 21 जुलाई को होगी जारी, देखें अपडेट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited