Kanika Mann Goa Vacation Photos: टीवी एक्ट्रेस कनिका मान इन दिनों छाई हुई हैं। कनिका मान नागिन 7 में ड्रैगन के रोल में दिखीं और इस रोल में उन्हें खूब प्यार मिला। कनिका मान का शो में रोल निगेटिव था, लेकिन फैंस को एक्ट्रेस निगेटिव रोल में भी कमाल की लगीं। नागिन 7 की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं और कनिका मान भी शूटिंग से फ्री होते ही वेकेशन पर निकल गई हैं। कनिका की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें एक्ट्रेस बिकिनी में कमाल की लग रही हैं। आइए आपको कनिका मान की फोटोज दिखाते हैं।
कनिका मान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में कनिका मान ने अपना स्टनिंग अवतार दिखाया है। कनिका गोवा वेकेशन पर बिकिनी पहन अदाएं दिखा रही हैं और एक्ट्रेस ने अपना बिकिनी लुक शेयर किया है।
कनिका मान गोवा के एक रिजॉर्ट में रुकी हैं और यहां पर एक्ट्रेस अपनी सोलो ट्रिप का आनंद उठा रही हैं। इस तस्वीर में कनिका मान पीले रंग की बिकिनी में कहर ढा रही हैं। एक्ट्रेस फोटो में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं।
कनिका मान इस तस्वीर में बिकिनी के ऊपर टावल लपेटती हुई दिख रही हैं। कनिका इस तस्वीर में अपना चेहरा तो नहीं दिखा रही, लेकिन उनकी अदाओं पर फैंस की निगाहें अटक गई हैं। कनिका इस तस्वीर में गजब का पोज जरूर दे रही हैं।
कनिका मान को गोवा ट्रिप अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की तरफ से दिया गया है और इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में बताया। कनिका ने अपने कैप्शन में लिखा कि मैं आजकल इतने आलस के मूड में हूं कि पोस्ट करने में भी देर हो गई। मेरे प्यारे दोस्तों अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने मेरे लिए यह पूरा गोवा ट्रिप प्लान किया। वे बहुत प्यारे हैं। कनिका ने आगे प्रोपर्टी की भी जमकर तारीफ की।
कनिका मान ने इस ट्रिप पर अलग अलग बिकिनी पहन पोज दिए। इस तस्वीर में कनिका ने पिंक कलर का बिकिनी टॉप और स्कर्ट पहनी है। इस तस्वीर में वह हवा में ऊपर की ओर पोज दे रही हैं। कनिका की ये फोटो कमाल की है।
कनिका मान ने यहां पर रेड कलर की बिकिनी पहनी। एक्ट्रेस इस तस्वीर में पूल में पानी के मजे ले रही हैं। वह खड़ी होकर अपनी क्यूटनेस दिखा रही हैं। नोमेकअप लुक में भी कनिका मान काफी सुंदर लग रही हैं।
कनिका मान की इन फोटोज पर फैंस ने भर-भरकर प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस के बिकिनी लुक पर फैंस ने ड्रैगन वाले किरदार को याद किया है। कई फैंस ने कमेंट में लिखा है कि वह नागिन में ड्रैगन को याद करेंगे। कई फैंस ने उन्हें नागिन 8 में देखने की इच्छा जताई है।