tv actress who looks beautiful with dusky look:टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो सांवले रंग में भी अप्सराओं जैसी खूबसूरती बिखेरती हैं। इनकी हर अदा और स्टाइल पर फैंस दीवाने हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है हिना खान का, जो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लेकर अब तक अपनी ग्लैमरस और बोल्ड लुक से सबको इम्प्रेस करती हैं। उनके अलावा सुंबुल तौकीर खान भी किसी अप्सरा से कम नहीं लगती है। आइए नजर डालते है इस पूरी लिस्ट पर...
टीवी अदाकारा बरखा बिष्ट की खूबसूरती देखने लायक है। वो हर मामले में बॉलीवुड की हसीनाओं को टक्कर देती हैं। सांवली होकर भी बरखा हुस्न परी लगती हैं।
53 साल की एक्ट्रेस कश्मीरा शाह का डस्की लुक जबरदस्त है। बोल्डनेस के मामले में कश्मीरा शाह, बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं।
टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। डस्की लुक वाली सुंबुल की हर अदा पर लोग फिदा है।
टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने शानदार फैशन सेंस के कारण डस्की लुक में बेहद खूबसूरत और किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं लगती है।
कई रियलिटी शोज में धमाल मचा चुकी निया शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। निया शर्मा की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं।