'मैं खुलकर जवाब दे रहा हूं...' सुनीता आहूजा की बदजुबानी का गोविंदा ने दिया जवाब, 5 प्वाइंट में समझें पूरा माजरा

Govinda latest Interview: बॉलीवुड के स्टार एक्टर गोविंदा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सुनीता आहूजा ने अपने गोविंदा पर कई आरोप लगाए थे। इस बीच गोविंदा ने इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ दी है। लेटेस्ट इंटरव्यू में गोविंदा ने 'पांच पॉइंट्स में अपनी बात कही है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

गोविंदा ने सुनीता आहूजा को किया तगड़ा जवाब कृष्णा अभिषेक को लेकर कही ये बात
01 / 07
Image Credit : Instagram

गोविंदा ने सुनीता आहूजा को किया तगड़ा जवाब, कृष्णा अभिषेक को लेकर कही ये बात

Govinda latest Interview: बॉलीवुड के स्टार एक्टर गोविंदा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी पर्सनल जिंदगी है। गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा को लेकर काफी बातें हो रही है। हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर कुछ बातें कही थी। उनके बयान से खलबली मच गई थी। इस बीच गोविंदा ने अपनी वाइफ के कुछ विवादित बयानों पर चुप्पी तोड़ी है। इसके अलावा गोविंदा ने कई ऐसी बाते भी बोली जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

गोविंदा ने किया खुलासा
02 / 07
Image Credit : Instagram

गोविंदा ने किया खुलासा

गोविंदा ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहाकि अब बोलना इसलिए जरूरी लगा क्योंकि चुप रहने से वो कमजोर लगते। गोविंदा ने दावा किया कि एक बड़ी साजिश चल रही है और उनके परिवार के सदस्य, खासकर पत्नी सुनीता, बिना जाने-समझे इसका इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

अब चुप नहीं रहेंगे गोविंदा
03 / 07
Image Credit : Instagram

अब चुप नहीं रहेंगे गोविंदा

गोविंदा ने कहा कि वो अब इस सबके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं ताकि सच सामने आए। गोविंदा ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'मुझे लगता है कि वो बहुत ही समझदार और पढ़ी-लिखी हैं, उनकी भाषा में कोई गलती नहीं होती। लेकिन पिछले कुछ दिनों में जो मैं देख रहा हूं कभी-कभी चुप रहने से इंसान कमजोर दिखने लगता है।

इस वजह से गोविंदा के खिलाफ हो रही है साजिश
04 / 07
Image Credit : Instagram

इस वजह से गोविंदा के खिलाफ हो रही है साजिश

गोविंदा ने आगे कहा कि जब कोई बहुत ज्यादा पॉपुलर हो जाता है, तो लोग उसकी इज्जत और समाज में उसकी छवि खराब करने की कोशिश करते हैं। इसके पीछे काफी समय से उनके खिलाफ काम चल रहा है। अब मैं ऐसे लोगों के खिलाफ बोलने वाला हूं।

भगवान से मांगी ये दुआ
05 / 07
Image Credit : Instagram

भगवान से मांगी ये दुआ

गोविंदा आगे भावुक हो गए और कहा वो भगवान से अपनी परेशानियों से छुटकारा, बच्चों की भलाई और किसी भी तरह की गलतफहमी न होने की दुआ करते हैं। गोविंदा ने ये साफ कर दिया है कि वो मुश्किल समय में अपने परिवार के साथ खड़े हैं।

गोविंदा ने पत्नी को दिया जवाब
06 / 07
Image Credit : Instagram

गोविंदा ने पत्नी को दिया जवाब

हाल ही में सुनीता आहूजा ने गोविंदा को चेतावनी दी थी उन्होंने कहा था, 'अभी भी सुधर जाओ', तो इस बारे में भी गोविंदा ने बात की। एक्टर ने कहा 'अच्छा ये तो बताइए कि मैंने कितनी शादियां कर लीं? क्या मैं चार-पांच शादियां करके बैठा हूं? जिनकी शादी हो चुकी है, उनकी बीवियां तो कुछ नहीं बोलतीं। वो आराम से घूम-फिर रहे हैं, लाइफ का मजा ले रहे हैं।' गोविंदा ने अपने इस बयान से ये साफ कर दिया है कि वो सच के साथ है।

कृष्णा अभिषेक को दी हिदायत
07 / 07
Image Credit : Instagram

कृष्णा अभिषेक को दी हिदायत

गोविंदा ने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कॉमेडियन कृष्णा को भी उनके खिलाफ साजिश में इस्तेमाल किया जा रहा है। गोविंदा का दावा है कि कृष्णा के टीवी शो में राइटर्स जानबूझकर ऐसी बातें बुलवाते हैं, जिससे उनकी बेइज्जती होती है। गोविंदा ने बताया कि उन्होंने कृष्णा को समझाया कि तुम्हें मेरी इज्जत उतारने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, इसलिए सावधान रहो।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited