Govinda Special: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा ने 90 के दशक में एक के बाद एक हिट फिल्में दीं और दर्शकों का दिल जीता। लेकिन कुछ साल बाद उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं। इस मुश्किल दौर में गोविंदा अकेले पड़ गए। उन्होंने कई बार खुलकर कहा कि जब उनकी करियर में गिरावट आई, तब इंडस्ट्री के दोस्तों ने उनका साथ नहीं दिया।गोविंदा ने इंटरव्यू में बताया कि फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्हें बहुत कम ऑफर मिले और कई पुराने दोस्त भी दूर हो गए। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं गोविंदा के कौन से दोस्तों ने उनका साथ छोड़ दिया।
डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी 90 के दशक में बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में से एक थी। 'कुर्बानियां', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'दूल्हे राजा', 'राजा बाबू' जैसी हिट कॉमेडी फिल्मों ने दोनों को सुपरस्टार बना दिया था। दोनों की बॉन्डिंग इतनी मजबूत थी कि गोविंदा डेविड धवन की फिल्मों में सबसे पहले नाम आता था। लेकिन 2000 के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों के बीच क्रिएटिव और पर्सनल मतभेद हो गए थे। फिर भी कई लोग मानते हैं कि अगर डेविड धवन चाहते तो वे अपनी बाद की फिल्मों में गोविंदा को ले सकते थे।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और गोविंदा की दोस्ती काफी अच्छी रही है। सलमान खान की वजह से ही गोविंदा को पार्टनर मिली थी। ये फिल्म हिट भी साबित हुई थी। हिट होने के बाद भी गोविंदा को कोई अच्छी मूवी नहीं मिली। अगर सलमान चाहते तो गोविंदा को और और फिल्में दिला सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
इस लिस्ट में एक्ट्रेस रवीना टंडन का नाम शामिल है। रवीना और गोविंदा की दोस्ती जबरदस्त रही है। लेकिन उन्होंने भी गोविंदा का साथ छोड़ दिया।
बॉलीवुड में गोविंदा और शक्ति कपूर की बॉन्डिंग 90 के दशक में काफी मजबूत थी। दोनों ने हिट कॉमेडी फिल्मों में साथ काम किया और ऑफ-स्क्रीन भी अच्छे दोस्त थे। लेकिन गोविंदा के करियर में जब गिरावट आई और उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं, तो शक्ति कपूर ने उनकी कोई खास मदद नहीं की। गोविंदा ने कई इंटरव्यू में कहा था कि मुश्किल वक्त में इंडस्ट्री के कई दोस्तों ने उनका साथ छोड़ दिया था।
बॉलीवुड में संजय दत्त और गोविंदा की दोस्ती 90 के दशक में काफी मशहूर थी। लेकिन गोविंदा के करियर में जब गिरावट आई और उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं, तो संजय दत्त ने उनकी कोई खास मदद नहीं की। संजय दत्त ने भी गोविंदा को अकेला छोड़ दिया।