रोहित शेट्टी की इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका, ओटीटी पर देख सकते हैं आप

Rohit shetty hit movies: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। इस लिस्ट में गोलमाल से लेकर सिंघम तक के नाम शामिल है। इन मूवीज को आप आज ही ओटीटी पर देख लें।

Authored by: कुमार सरसUpdated Mar 14 2026, 19:51 IST
रोहित शेट्टी की इन फिल्मों ने मचाया था धमालImage Credit : Movie posters/instagram01 / 06

रोहित शेट्टी की इन फिल्मों ने मचाया था धमाल

Rohit shetty hit movies: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने एक्शन और कॉमेडी का तड़का लगाकर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनमें सबसे आगे गोलमाल सीरीज है, जिसने दर्शकों को हंसाते-हंसाते लोट-पोट कर दिया। सिंघम ने अजय देवगन को एक्शन हीरो बनाया और सीरीज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया। आज हम रोहित शेट्टी के बर्थडे पर उनकी हिट फिल्मों के बारे में आपको विस्तार से बताएंगे। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

सिम्बाImage Credit : Movie posters/instagram02 / 06

सिम्बा

सिम्बा एक मासी एक्शन एंटरटेनर है जिसमें रणवीर सिंह एक पुलिस वाले का किरदार निभाते हैं, जो भ्रष्ट अफसर से न्याय के लिए लड़ने वाले बहादुर पुलिस वाले में बदल जाता है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। ये मूवी जी 5 पर देखने लायक है।

चेन्नई एक्सप्रेसImage Credit : Movie posters/instagram03 / 06

चेन्नई एक्सप्रेस

चेन्नई एक्सप्रेस एक एक्शन-कॉमेडी है जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण दक्षिण भारत की मजेदार यात्रा पर निकलते हैं। रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने कॉमेडी, रोमांस और एक्शन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और सुपरहिट साबित हुई।

गोलमाल Image Credit : Movie posters/instagram04 / 06

गोलमाल

गोलमाल: फन अनलिमिटेड रोहित शेट्टी की आइकॉनिक गोलमाल फ्रेंचाइजी की शुरुआत करने वाली कल्ट कॉमेडी है। अजय देवगन के लीड में बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया।

सिंघम Image Credit : Movie posters/instagram05 / 06

सिंघम

सिंघम एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा है जिसमें अजय देवगन ने एक निडर पुलिस वाले का किरदार निभाया। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

सूर्यवंशीImage Credit : Movie posters/instagram06 / 06

सूर्यवंशी

साल 2021 में आई रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है। इस मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!