GHKKPM MAHA Twist: तेजस्विनी और ऋतुराज की प्रेम कहानी पर मुक्ता ने लगाया फुल स्टॉप, नील ने जीता मोहित का दिल

GHKKPM MAHA Twist: परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज देखने को मिलेगा कि नील की अच्छाई से मोहित और मुक्ता काफी इंप्रेस हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ नील के लिए शादी के रिश्ते आते हैं लेकिन उसका दिलों-दिमाग में तेजस्विनी बसी हुई है।

गुम है किसी के प्यार में का पढ़िए धांसू स्पॉइलर
01 / 07

'गुम है किसी के प्यार में' का पढ़िए धांसू स्पॉइलर

GHKKPM MAHA Twist: स्टार प्लस के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। परम सिंह, सनम जौहर और वैभवी हंकारे स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' में बीते दिन दिखाया गया कि नील आधी रात को तेजस्विनी की मदद कर उसको अमरावती छोड़ने जाता है। इस दौरान नील तेजस्विनी के ख्यालों में खो जाएगा। वहीं सैमी मुक्ता और मोहित को बताती है कि तेजस्विनी ऋतुराज से मिलने नागपूर गई थी।

नील की टांग खींचेगी तेजस्विनी
02 / 07

नील की टांग खींचेगी तेजस्विनी

मोहित और मुक्ता नील को डिनर करने के लिए जोर देते हैं। तेजस्विनी नील को शुक्रियादा करते हुए कहती है कि उसने कितना ख्याल रखा, ऐसे में वो परिवार संग खाना जरूर खाएं। तेजस्विनी के कहने पर नील ना नहीं बोल पाएगा।

नील की खातिरदारी करेंगे मुक्ता और मोहित
03 / 07

नील की खातिरदारी करेंगे मुक्ता और मोहित

कहानी में आगे मुक्ता नील के लिए अच्छा-अच्छा खाना बनाती है और मोहित उसे पेट्रोल के पैसे देगा। हालांकि नील पैसे लेने से मना करते हुए कहेगा कि अगर तेजस्विनी के पिता को ये सब कुछ एहसान लग रहा है तो एक दिन वो जरूर किसी और जरिए से इसे चुकाएंगे।

ऋतुराज-तेजस्विनी का रोमांस
04 / 07

ऋतुराज-तेजस्विनी का रोमांस

स्टार प्लस का धांसू सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आगे देखने को मिलेगा कि ऋतुराज तेजस्विनी को फोन कर अपने दिल का हाल बताता है। ऋतुराज तेजस्विनी को अपना गुड लक बताता है। नील इन सब बातों को सुन लेगा और उसे लगेगा कि तेजस्विनी का बॉयफ्रेंड है।

तेजस्विनी पर भड़केंगे मुक्ता और मोहित
05 / 07

तेजस्विनी पर भड़केंगे मुक्ता और मोहित

नील के जाते ही मुक्ता और मोहित तेजस्विनी को झूठ बोलकर नागपूर जाने के लिए खरी खोटी सुनाएंगे। मोहित ऋतुराज को बतमीज लड़का समझेगा लेकिन तेजस्विनी उसकी वकालत करने लगेगी।

मुक्ता लगाएगी ऋतुराज और तेजस्विनी के प्यार पर फुल स्टॉप
06 / 07

मुक्ता लगाएगी ऋतुराज और तेजस्विनी के प्यार पर फुल स्टॉप

सीरियल में आगे मुक्ता तेजस्विनी को ऋतुराज से बात करना तो दूर उससे कभी मिलेगी भी नहीं। वहीं मोहित नील के नाम की माला जपते हुए उसकी तारीफ करेगा। वहीं नील के पिता पूरी रात बाहर रहने के लिए खरी खोटी सुनाएंगे।

नील के लिए आए शादी के रिश्ते
07 / 07

नील के लिए आए शादी के रिश्ते

वैभवी हंकारे स्टारर सीरियल में आगे सभी घरवाले नील को लड़कियों की फोटो दिखाएंगे ताकि वो शादी के लिए किसी एक को चुने। हालांकि नील के दिमाग और दिल में तेजस्विनी की छवि बसी हुई है जिसके चलते उसे किसी और लड़की में दिलचस्पी नहीं दिखाता।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited