GHKKPM 7 Maha Twist: नील के प्यार में दीवानी होगी तेजस्विनी, इजहार से पहले ही होगी भगवान को प्यारी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 28 April, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी नील को जेल से बाहर निकालने के लिए जमीन-आसमान एक कर देगी। इतना ही नहीं, तेजस्विनी को नील से प्यार भी हो जाएगा।

गुम है किसी के प्यार में में 28 अप्रैल को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट
01 / 08

'गुम है किसी के प्यार में' में 28 अप्रैल को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 28 April, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वैभवी हंकारे और परम सिंह स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' को टीआरपी में हिट करने के लिए मेकर्स भी कमर कस चुके हैं। बीते दिन शो में दिखाया गया कि नील को जेल में देख तेजस्विनी परेशान हो जाती है। वो नील से सच पूछने की कोशिश करती है, जिसपर नील उसे सारा वाकया सुनाता है। तभी तेजस्विनी तय करती है कि वो सच का पता लगाकर रहेगी। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

सच का पता लगाने के लिए जमीन आसमान एक करेगी तेजस्विनी
02 / 08

सच का पता लगाने के लिए जमीन आसमान एक करेगी तेजस्विनी

'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि नील द्वारा सच बताने के बाद तेजस्विनी सबूतों को इकट्ठा करना शुरू कर देगी। वो उस महिला और शख्स को ढूंढ निकालेगी, जिसने नील पर घिनौना आरोप लगाया था।

नील को जेल से निकालेगी तेजस्विनी
03 / 08

नील को जेल से निकालेगी तेजस्विनी

​तेजस्विनी कोर्ट में नील के खिलाफ चल रहे केस में गवाब बनेगी। वो सारे सबूतों को न्यायालय में पेश करके नील को इस मुसीबत से बाहर निकालेगी। तेजस्विनी की कोशिशें देखकर नील का दिल और पिघल जाएगा।​

नील से प्यार कर बैठेगी तेजस्विनी
04 / 08

नील से प्यार कर बैठेगी तेजस्विनी

​शो के करंट ट्रैक को देखकर कहा जा सकता है कि तेजस्विनी को धीरे-धीरे नील की अच्छाई का एहसास होगा। तेजस्विनी को मसहूस होगा कि उसने नील के साथ बहुत गलत किया है। धीरे-धीरे तेजस्विनी नील से प्यार कर बैठेगी।​

पति से प्यार का इजहार करने की कोशिश करेगी तेजस्विनी
05 / 08

पति से प्यार का इजहार करने की कोशिश करेगी तेजस्विनी

​तेजस्विनी अपने प्यार का एहसास नील से करने की कोशिश करेगी। इससे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है, जिसमें तेजस्विनी नील से कहती है कि मुझे तुम्हें कुछ जरूरी बात बतानी है।​

तेजस्विनी की बात सुने बिना ही चला जाएगा नील
06 / 08

तेजस्विनी की बात सुने बिना ही चला जाएगा नील

​लेकिन नील तेजस्विनी की बातों पर खास ध्यान नहीं देता है। वो कहता है कि अभी मुझे कहीं जाना है, मैं तुम्हारी बात बाद में सुन लूंगा। तेजस्विनी कहेगी कि नील मुझे कुछ भी ठीक नहीं लग रहा है, ऐसा लग रहा है कि कुछ बुरा होने वाला है।​

नील और तेजस्विनी को होगा बुरे वक्त का एहसास
07 / 08

नील और तेजस्विनी को होगा बुरे वक्त का एहसास

​'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी मन ही मन सोचेगी कि पता नहीं क्यों ऐसा लग रहा है कि अब मैं और नील दोबारा कभी नहीं मिलेंगे। दूसरी तरफ नील भी कहेगा कि ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं तेजस्विनी से दोबारा नहीं मिल पाऊंगा।​

एक्सीडेंट में जाएगी तेजस्विनी की जान
08 / 08

एक्सीडेंट में जाएगी तेजस्विनी की जान

​'गुम है किसी के प्यार में' में असली धमाका होना अभी बाकी है। शो में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी की भयंकर कार एक्सीडेंट में मौत हो जाएगी। वहीं उसके शव को देखकर नील फूट-फूटकर रोएगा। इस केस की जांच खुद आईपीएस सवि करेगी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited