GHKKPM 7 Maha Twist: पिता के निधन से टूट जाएगी तेजस्विनी, लक्ष्मी और मुख्ता के सामने खुलेगा मोहित का राज

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 19 February, 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ पिता के निधन से तेजस्विनी बुरी तरह टूट जाएगी। वहीं दूसरी ओर लक्ष्मी और मुख्ता को एक-दूसरे के बारे में पता चलेगा।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 19 2025, 10:02 IST
'गुम है किसी के प्यार में' में 19 जनवरी को आएंगे ये 7 महाट्विस्टImage Credit : Instagram01 / 08

'गुम है किसी के प्यार में' में 19 जनवरी को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 19 February, 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो की टीआरपी उठाने के लिए मेकर्स भी लगातार कोशिश कर रहे हैं। बीते दिन परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया गया कि मोहित के सीने में दर्द उठता है और कमरे में कराहना शुरू कर देता है। वो तुरंत नील को फोन करके उससे तेजस्विनी से शादी के लिए कहता है। नील से बात करने के बाद मोहित इस दुनिया को अलविदा कह देता है। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते।

मोहित को देख घबराएगी तेजस्विनीImage Credit : Instagram02 / 08

मोहित को देख घबराएगी तेजस्विनी

'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी मोहित को उठाने की कोशिश करेगी, लेकिन वो नहीं उठेगा। ऐसे में तेजस्विनी तुरंत फोन करके मुख्ता को बुलाएगी और मोहित की हालत पर रोएगी।

मोहित के निधन से टूट जाएंगे मुख्ता और तेजस्विनीImage Credit : Instagram03 / 08

मोहित के निधन से टूट जाएंगे मुख्ता और तेजस्विनी

तेजस्विनी कॉल करके डॉक्टर को बुलाएगी, जो उन्हें बताएंगे कि मोहित का निधन हो चुका है। इस बात पर तेजस्विनी यकीन नहीं कर पाएगी और अपने पिता के सीने से लगकर रोएगी। दूसरी ओर मुख्ता का भी रो-रोकर बुरा हाल हो जाएगा।

मोहित के परिवार को फोन करेगी मुख्ताImage Credit : Instagram04 / 08

मोहित के परिवार को फोन करेगी मुख्ता

मोहित के निधन के बाद उसके पड़ोसी मुख्ता से मोहित के परिवार को उसके निधन की जानकारी देने के लिए कहेंगे। ऐसे में मुख्ता अपने ससुराल में फोन करेगी और वो फोन लक्ष्मी उठाएगी।

लक्ष्मी और मुख्ता के सामने खुलेगा मोहित की दूसरी शादी का सचImage Credit : Instagram05 / 08

लक्ष्मी और मुख्ता के सामने खुलेगा मोहित की दूसरी शादी का सच

लक्ष्मी मुख्ता से पूछेगी कि वो कौन बोल रही है, जिसपर वो बताएगी कि वो मोहित चव्हाण की पत्नी है। इसपर लक्ष्मी भड़क जाएगी और कहेगी कि तू पागल हो गई है क्या, मैं मोहित चव्हाण की पत्नी बोल रही हूं। लक्ष्मी और मुख्ता के सामने मोहित की दूसरी शादी का सच खुलेगा और वो इस बात से हैरान होंगे कि मोहित का दूसरा परिवार भी है।

लक्ष्मी को मिलेगी मोहित के निधन की खबरImage Credit : Instagram06 / 08

लक्ष्मी को मिलेगी मोहित के निधन की खबर

'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि मुख्ता से फोन लेकर तेजस्विनी लक्ष्मी से बात करेगी और कहेगी कि मैं मोहित चव्हाण की बेटी बोल रही हूं। बाबा नहीं रहे। इसपर लक्ष्मी हैरान होगी और पूछेगी कि कौन नहीं रहे। तेजस्विनी दोबारा कहेगी कि मेरे बाबा मोहित चव्हाण नहीं रहे। तेजू की बातें सुनकर लक्ष्मी टूट जाएगी।

रोते हुए ऋतुराज को फोन करेगी तेजस्विनीImage Credit : Instagram07 / 08

रोते हुए ऋतुराज को फोन करेगी तेजस्विनी

तेजस्विनी रोते हुए ऋतुराज को फोन करेगी। लेकिन ऋतुराज बाथरूम में होगा और नील उसके कमरे में मौजूद होगा। ऐसे में नील ऋतुराज से पूछकर फोन उठा लेगा। तेजस्विनी जैसे ही हेलो बोलेगी, नील उसकी आवाज पहचान लेगा। लेकिन दोनों बात कर पाएंगे, इससे पहले ही वहां पर ऋतुराज आ जाएगा।

मुख्ता और तेजस्विनी का जीना मुहाल करेगी लक्ष्मीImage Credit : Instagram08 / 08

मुख्ता और तेजस्विनी का जीना मुहाल करेगी लक्ष्मी

'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि मोहित के परिवार को उसका भाई अपने साथ नागपुर लेकर आ जाएगा। लेकिन लक्ष्मी कसम खा लेगी कि वो मुख्ता और उसके परिवार का जीना मुहाल कर देगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!