GHKKPM 7 Maha Twist: गुरूर में नील के प्यार को रौंद देगी तेजस्विनी, मुंह पर ठुकराएगी शादी का प्रस्ताव
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 15 March, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी नील के इरादों पर सवाल खड़ा करेगी। यहां तक कि उसके शादी का प्रपोजल भी ठुकरा देगी।

'गुम है किसी के प्यार में' में 15 मार्च को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 15 March, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' में को टीआरपी में नंबर वन बनाने के लिए मेकर्स खूब कोशिशें कर रहे हैं। आज भी शो में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी नील के इरादों पर शक करेगी, साथ ही उससे सवाल भी करेगी। यहां तक कि तेजस्विनी नील का शादी का प्रपोजल ठुकरा देगी।

अपनी मां पर सवाल करेगी तेजस्विनी
'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। तेजस्विनी अपनी मां से सवाल करेगी कि आप एक अंजान पर इतना भरोसा कर रहे हो कि आपको अपनी बेटी पर भरोसा नहीं है।

तेजस्विनी को मनाने की कोशिश करेगी मुक्ता
तेजस्विनी को मुक्ता मनाने की कोशिश करेगी। वो कहेगी कि तू एक बार सोचकर तो देख, नील बहुत अच्छा लड़का है। नील से अच्छा लड़का तुझे नहीं मिलेगा। तेजस्विनी जवाब देगी कि आपका नील होगा अच्छा लड़का, लेकिन वो सबके लिए अच्छा हो ये तो जरूरी नहीं है।

नील संग अपने रिश्ते में उलझेगी जूही
जूही दूसरी ओर अदिति से पूछेगी कि क्या मैं नील के लायक नहीं हूं कि मैं उनसे शादी कर सकूं। इसपर अदिति उसे समझाएगी कि डॉक्टर जीजू अच्छे हैं, लेकिन हमारी जूही भी किसी से कम नहीं है। अदिति जूही को गले लगाकर उसकी तकलीफ कम करने की कोशिश करेगी।

नील की चिंता पर सवाल उठाएगी तेजस्विनी
नील वेदांत के फोन पर कॉल करेगा, जिसे तेजस्विनी उठाएगी। नील वेदांत और मुक्ता के बारे में पूछेगा, लेकिन तेजस्विनी उसे बताएगी कि वे वहां नहीं है। तेजस्विनी नील से पूछेगी कि तुम्हें हमारी इतनी चिंता क्यों है, जिसपर नील कहेगा कि मुझे परवाह है। तेजस्विनी जवाब देगी कि किसी की इतनी परवाह भी नहीं करनी चाहिए कि दूसरों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाए।

तेजस्विनी को जवाब देगा नील
नील, तेजस्विनी को जवाब देगा कि आप लोगों को मैं पहले से जानता था, मोहित काका मुझे बहुत मानते भी थे और मैं भी उनकी इज्जत करता था। ऐसे में आप लोगों को कुछ होगा तो मुझे फर्क पड़ता है, आप लोग परेशान होगे तो मुझे फर्क पड़ता है।

नील से मिलने का फैसला करेगी तेजस्विनी
तेजस्विनी नील से कहेगी कि मुझे तुमसे इस बारे में बात करनी है, लेकिन तुम यहां मुझसे मिलने मत आ जाना। इसपर नील कहेगा कि आपको ऐसा क्यों लगता है कि मैं आपके पास सीधा वहां आ जाऊंगा। तेजस्विनी नील को मिलने के लिए जगह बताएगी और फोन काट देगी।

नील के मुंह पर प्रपोजल ठुकराएगी तेजस्विनी
'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी नील से कहेगी कि तुम मुझपर तरस खाकर शादी की बात कैसे कर सकते हो। मैं कोई चीज हूं क्या जो मेरी आई तुम्हें उठाकर दे देगी। मैं तुमसे शादी बिल्कुल नहीं कर सकती।

भारत की इकलौती मिठाई जो महीनों नहीं होती खराब, स्वाद भी लाजवाब, क्या आप जानते हैं जवाब

27 साल बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शनि देव, इन राशियों को होगा आकस्मिक धन लाभ

2025 में युद्ध होने के संकेत दे रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी!

IPL 2025 की 5 सबसे तेज गेंदें, रफ्तार ऐसी कि बल्लेबाज कांप जाए

BBA और BCA में क्या होता है अंतर, जानें 12वीं के बाद कौन सा कोर्स बेस्ट

उप्र डीजीपी ने पहलगाम हमले के बाद UP-नेपाल बॉर्डर और टोल प्लाजा पर जांच बढ़ाने का निर्देश किया जारी

10 या 20.. आखिर कौन से गिलास में आता है अधिक गन्ने का जूस, हैक जान चकरा जाएगा दिमाग

Mann ki Baat: हर भारतीय का खून खौल रहा है, मन में बहुत पीड़ा है...' पहलगाम आतंकी हमले पर बोले PM Modi

गंगा एक्सप्रेसवे ने 80% फीसदी पूरा किया सफर, तेजी से चल रहा काम; जल्द रफ्तार भरेंगी गाड़ियां

Akshaya Tritiya: मेकिंग चार्ज पर 50% तक की छूट, सोने-चांदी के FREE सिक्के, जानें इस अक्षय तृतीया पर तनिष्क, मालाबार और रिलायंस ज्वैल्स क्या-क्या दे रहे ऑफर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited