GHKKPM 7 Maha Twist: म्यूजिक की दीवानगी में मौत से रूबरू होगी तेजस्विनी, प्यार की खातिर जान की बाजी लगाएगा नील

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 14 February, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्याप में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी जंगल में फंस जाएगी। वहीं नील उसे बचाने के लिए जंगल की ओर भागेगा।

गुम है किसी के प्यार में में 14 फरवरी को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट
01 / 08

'गुम है किसी के प्यार में' में 14 फरवरी को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 14 February, 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी को दुरुस्त करने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। बीते सप्ताह आई टीआरपी लिस्ट में 'गुम है किसी के प्यार में' 1.5 रेटिंग के साथ दसवें नंबर पर दिखा। लेकिन शो के आज के एपिसोड को देखकर कहा जा सकता है कि मेकर्स ने इसे सुधारने का फैसला कर लिया है। जहां एक तरफ तेजस्विनी म्यूजिक की दीवानगी में मौत से सामना करेगी। वहीं दूसरी ओर नील अपनी जान पर खेलकर उसकी जान बचाएगा। तो चलिए एक नजर डालते हैं शो में आने वाले ट्विस्ट पर-

नील से उसकी विश पूछेगी तेजस्विनी
02 / 08

नील से उसकी विश पूछेगी तेजस्विनी

'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट देखने को मिलेंगे। शो में दिखाया जाएगा कि नील जैसे ही प्रार्थना करके अपनी आंखे खोलेगा, तेजस्विनी उससे उसकी इच्छा पूछेगी कि उसने क्या मांगा। इसपर नील बोल पड़ेगा, "आपको।" हालांकि बाद में नील बात पलट देगा।

जुगनुओं के बीच ऋतुराज को याद करेगी तेजस्विनी
03 / 08

जुगनुओं के बीच ऋतुराज को याद करेगी तेजस्विनी

तेजस्विनी रिजॉर्ट के बाहर जुगनुओं को देखने जाएगी। इन सबके बीच उसे ऋतुराज की याद आएगी कि कैसे ऋतुराज से उसकी मुलाकात हुई और कैसे उसने उसे प्रपोज किया।

म्यूजिक के चक्कर में जंगल की ओर भागेगी तेजस्विनी
04 / 08

म्यूजिक के चक्कर में जंगल की ओर भागेगी तेजस्विनी

तेजस्विनी ऋतुराज की यादों में खोई होएगी कि तभी उसे पास के कबीले वालों की म्यूजिक की आवाज सुनाई देगी। म्यूजिक की दीवानगी में तेजस्विनी रिजॉर्ट से बाहर जंगल की तरफ भाग जाएगी। लेकिन तभी वहां पर टाइगर आ जाएगा।

तेजस्विनी को बचाने जंगल में भागेगा नील
05 / 08

तेजस्विनी को बचाने जंगल में भागेगा नील

नील मोहित के पास फोन करके पूछेगा कि वो लोग ठीक हैं या नहीं, क्योंकि जंगल में टाइगर देखा गया है। इसपर मोहित उसे बताएगा कि तेजस्विनी उनके पास नहीं है। मोहित नील से मदद मांगेगा, जिससे वो उसे बचाने के लिए जंगल में चला जाएगा।

डर में नील को गले लगाएगी तेजस्विनी
06 / 08

डर में नील को गले लगाएगी तेजस्विनी

तेजस्विनी का सामना जंगल में टाइगर से होगा। लेकिन तभी वहां पर नील पहुंच जाएगा और उसे आवाज लगाएगा। डर में तेजस्विनी तुरंत नील को गले से लगा लेगी। कुछ देर के लिए नील की धड़कनें तेज हो जाएगी, लेकिन वो मामला संभालने की कोशिश करेगा।

तेजस्विनी की जान बचाएगा नील
07 / 08

तेजस्विनी की जान बचाएगा नील

नील तेजस्विनी को पीछे करके खुद आगे बढ़ता है और वहां पत्थर की मदद से आग जलाने की कोशिश करता है। नील की कोशिश कामियाब होती है और टाइगर वहां से चला जाता है। नील किसी तरह से तेजस्विनी को कार तक लेकर आता है और उसे शांत करने की कोशिश करता है।

नील से सवाल करेगी तेजस्विनी
08 / 08

नील से सवाल करेगी तेजस्विनी

'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी नील से पूछेगी कि तुमने अपनी जान पर खेलकर मेरी जान क्यों बचाई। इसपर नील बहाने बनाएगा, लेकिन तेजस्विनी के बार-बार पूछने पर नील कहेगा, "ये जानते हुए भी कि आपकी जान खतरे में है। रिस्क न लेना भी तो एक रिस्क है।"

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited