GHKKPM 7 Maha Twist: तेजस्विनी को प्रार्थनाओं में मांगेगा नील, जरूरत पड़ने पर साथ छोड़ जाएगा ऋतुराज
Ghum Hai Kisikey Pyaar meiin 7 Maha Twist 13 February, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी मॉनेस्ट्री में अपने करियर और ऋतुराज के लिए प्रार्थना करेगी। वहीं दूसरी ओर नील अपने प्यार के लिए कामना करेगा।

'गुम है किसी के प्यार में' में 13 फरवरी को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट
Ghum Hai Kisikey Pyaar meiin 7 Maha Twist 13 February, 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर आने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर के शो में बीते दिन दिखाया गया कि ऋतुराज तेजस्विनी से प्यार का इजहार कर देता है। वहीं तेजस्विनी भी उसके प्यार को तुरंत एक्सेप्ट कर लेती है। दूसरी ओर नील की मुलाकात तेजस्विनी की फैमिली से कोंकण में होती है। लेकिन शो में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

नील को देखकर हैरान होगी तेजस्विनी
'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि वेदांत नील को ड्राइवर दादा कहकर पुकारेगा। जहां उसका परिवार नील को देखकर खुश होगा तो वहीं तेजस्विनी उसे देखकर हैरान होगी। वो नील से पूछेगी कि तुम हर जगह मुझसे कैसे टकरा जाते हो। भयानक है। इसपर नील बताएगा कि वो यहां अपने काम की वजह से है।

तेजस्विनी के परिवार से अपना पेशा छुपाएगा नील
नील तेजस्विनी के परिवार के सामने बोलने ही वाला होगा कि वो अपने मेडिकल कैंप की वजह से यहां है। लेकिन तभी उसे याद आ जाता है कि तेजस्विनी उसे ड्राइवर समझती है। ऐसे में वो तेजस्विनी के परिवार से अपनी पहचान छुपाएगा।

तेजस्विनी के सामने आते-आते बचेगी नील की सच्चाई
शो में दिखाया जाएगा कि नील होटल में तेजस्विनी से टकरा जाएगा, जिससे उसका सारा सामान गिर जाएगा। नील के बैग से स्टेथोस्कोप और डॉक्टर कोट निकलेगा, जिसपर तेजस्विनी पूछेगी कि ये ड्राइवर ये सब कब से रखने लगे। लेकिन तभी नील बताएगा कि ये सामान उसके बॉस का है।

नील की तारीफों में जुटेगा तेजस्विनी का परिवार
जहां नील के बार-बार मिलने पर तेजस्विनी परेशान होगी तो वहीं उसका परिवार नील की तारीफों में जुट जाएगा। मुख्ता नील को देखकर कहेगी कि इस लड़के में कुछ तो खास बात है। वहीं दूसरी ओर मोहित भी बार-बार नील की बातें करेगा।

अपने प्यार के लिए प्रार्थना करेगी तेजस्विनी
नील तेजस्विनी के परिवार के साथ मॉनेस्ट्री जाएगा और बताएगा कि यहां सच्चे दिल से जो भी मांगा जाता है, वो जरूर मिलता है। ऐसे में तेजस्विनी अपने करियर और ऋतुराज के लिए प्रार्थना करेगी और कहेगी कि ऋतुराज से मैं प्यार करती हूं, लेकिन हम एक हों, उससे पहले मैं अपने बाबा का सपना पूरा कर पाऊं।

तेजस्विनी को पत्नी बनाने की प्रार्थना करेगा नील
मोहित नील से कहता है कि वो भी अपने लिए कुछ मांग ले। ऐसे में वो प्रार्थना करता है कि मुझे एक लड़की के आसपास सुकून मिलने लगा है। काश कि वो लड़की मेरी पत्नी बनकर मेरी जिंदगी में आ जाए। नील जैसे ही आंखें खोलता है, तेजस्विनी उससे पूछती है कि उसने क्या मांगा। ऐसे में नील बोल पड़ता है, 'आपको।'

जिंदगी-मौत की जंग लड़ेगा मोहित
'गुम है किसी के प्यार में'में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि मोहित की तबीयत अचानक खराब हो जाएगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। तभी तेजस्विनी के परिवार को पता चलेगा कि नील असल में डॉक्टर है। दूसरी ओर तेजस्विनी ऋतुराज से बात करने की कोशिश करेगी, लेकिन वो अपनी परफॉर्मेंस के चक्कर में उसका फोन काट देगा।

WPL की चैंपियन बनने वाली टीमें, मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास

दिल्ली विश्वविद्यालय या फिर JNU, जानें कौन सी यूनिवर्सिटी है बेस्ट

IQ TEST: किस भाभी के पास है चाबी, ढूंढ लिया तो कहलाएंगे नजरों के बादशाह

शनि ग्रह का बढ़ा कद, जुपिटर छूटा काफी पीछे; मिल गए और 128 नए चंद्रमा

विराट ने बताया कब लेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Firing in Arrah: बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

बेंगलुरु में होली पार्टी के दौरान हुई हिंसा में गई बिहार के 3 लोगों की जान, महिला पर की गई टिप्पणी को लेकर हुआ था विवाद

60 साल के आमिर खान के प्यार में कैसे दीवानी हुई गौरी स्प्रैट, अब जाकर बताया दिल का हाल

IRCTC Tour Package: महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थल की करें सैर, 4 दिन का है टूर पैकेज, इतना होगा खर्चा

DA News Today: DA में बंपर बढ़ोतरी! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा बड़ा धमाका, क्या 2025 में DA बढ़कर 57% होगा?
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited