साइड रोल निभाकर TV के सुपरस्टार बने ये हैंडसम हंक्स, अब मेकर्स भी करोड़ों का ऑफर लेकर घूमते हैं आगे-पीछे
These TV Superstars Started Career With Side Roles: टीवी के कई हैंडसम हंक ऐसे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत साइड रोल से की थी। लेकिन आज वो छोटे पर्दे के सुपरस्टार बने बैठे हैं। इस लिस्ट में गौरव खन्ना से लेकर विवियन डीसेना तक शामिल हैं।

इन टीवी स्टार्स ने साइड रोल से शुरू किया था करियर
These TV Superstars Started Career With Side Roles: कहावत है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है। ये कहावत हमारे कई टीवी स्टार्स के जीवन पर बिल्कुल सच साबित होती है, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तो साइड रोल से की। लेकिन आज वो टीवी के सुपरस्टार बने बैठे हैं। इस लिस्ट में 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना से लेकर एक्टर विवियन डीसेना तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी के उन सितारों पर-

विवियन डीसेना (Vivian Dsena)
टीवी एक्टर विवियन डीसेना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'कसम से' सीरियल से की थी, जिसमें वह राम कपूर के बेटे बने थे। लेकिन उन्होंने फेम 'प्यार की एक कहानी' से हासिल किया।

हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda)
टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'ममता' और 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' सीरियल से की थी। लेकिन बतौर लीड उन्होंने 'किस देश में है मेरा दिल' से डेब्यू किया था। वहीं अब वह टीवी के सुपरस्टार बन चुके हैं।

शहीर शेख (Shaheer Sheikh)
शहीर शेख ने अपने करियर की शुरुआत 'क्या मस्त है लाइफ' से की थी। लेकिन उन्हें बतौर लीड सीरियल 'नव्या' में काम मिला, जिससे उनका फेम सातवें आसमान पर पहुंच गया था।

करण पटेल (Karan Patel)
एक्टर करण ने करियर की शुरुआत में कई साइड रोल किये। उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की' से लेकर 'कहानी घर घर की' जैसे कई शोज में हाथ आजमाए। लेकिन उन्हें लीड रोल 'कस्तुरी' में मिला।

करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover)
करण सिंह ग्रोवर ने करियर की शुरुआत एमटीवी के 'कितनी मस्त है जिंदगी' से किया था। इसके बाद वह कसौटी जिंदगी की में भी नजर आए। लेकिन करण को असली फेम 'दिल मिल गए' से मिला।

शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora)
टीवी एक्टर शक्ति अरोड़ा ने 'तेरे लिए' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'पवित्र रिश्ता' जैसे शोज में भी साइड कैरेक्टर में दिखाई दिये। लेकिन अब शक्ति टीवी के सुपरस्टार बन चुके हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर कई हिट शोज दिये हैं।

बरुण सोबती (Barun Sobti)
बरुण सोबती के करियर की शुरुआत 'दिल मिल गए' में कैमियो रोल से हुई थी। लेकिन 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से बरुण सोबती नेशनल क्रश बन गए। आज बरुण सोबती ओटीटी की दुनिया में भी छाए हुए हैं।

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)
टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने 'भाभी' सीरियल के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'कुमकुम' में साइड रोल अदा किया। हालांकि धीरे-धीरे गौरव सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले गए और आज वह टीवी के सुपरस्टार बन चुके हैं।

मैनचेस्टर में जो रूट के निशाने पर होंगे तीन दिग्गजों के रिकॉर्ड

केएल राहुल की हो सकती है सुपर थ्री क्लब में एंट्री

Hariyali Teej Mehndi Design: तीज पर बनेंगी पिया जी के मन की रानी, देखें लेटेस्ट सुहाग की मेहंदी डिजाइन फोटो

शुभांशु शुक्ला तो आ गए पृथ्वी पर वापस, पर ISS में अभी कितने अंतरिक्ष यात्री हैं मौजूद?

Top 7 TV Gossips: 'क्योंकि सास भी...' में वापसी करेंगे पुल्कित सम्राट, 'उड़ने की आशा' में हुई GHKKPM एक्टर की एंट्री

क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी जर्सी पहनेंगे क्रिस गेल और किरोन पोलार्ड, जानिए क्या है खास

Mehul Choksi: अदालत ने हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ सुनवाई पर 8 अगस्त तक लगाई रोक

शिव पुराण से जानें महादेव को खुश करने का तरीका, जानें ये अनमोल रहस्य तो दूर होगी गरीबी

'हिंदू से मुसलमान बना था रहमान', छांगुर बाबा गिरोह का एक और शख्स गिरफ्तार

Agra News: कोर्ट से वापस आ रही थी महिला, रास्ते पर बरसाईं गोलियां; इस पर हत्या का शक
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited