Entertainment News Today: आज एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की कई बड़ी खबरों ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। एक तरफ आलिया भट्ट ने इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ के ट्रेलर की जमकर तारीफ की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई। वहीं दूसरी तरफ मेकर्स ने ‘कॉकटेल 2’ का नया गाना रिलीज कर दिया, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने में शाहिद कपूर और कृति सेनन की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके अलावा कई सितारों की नई फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर भी अपडेट्स सामने आए हैं।
एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' का नया गाना 'मासूका' रिलीज हो चुका है। इस गाने में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। ये गाना यूट्यूब पर छा गया है।
रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश 2 को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर रणदीप हुड्डा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक जगह पर फैंस से घिरे नजर आ रहे हैं, जो उनके साथ तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अभिनेता गुस्से में दिखाई दिए और फैंस पर नाराज होते नजर आए। रणदीप का यह गुस्से वाला अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीप श्रीनिवास की शादी की सालगिरह होती है। इस खास मौके पर एक्टर की पत्नी विजयलक्ष्मी, अपने बेटे विनीश के साथ उनसे मिलने के लिए परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल गईं। दर्शन ने जेल के एक अधिकारी की देखरेख में अपने परिवार के साथ समय बिताया।
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में निर्देशक और निर्माता Abhishek Pathak ने बताया कि क्या सच में दृश्यम 3 में मोहनलाल और अजय देवगन एक साथ नजर आएंगे। अभिषेक कहा कि फिलहाल दृश्यम 3 में मोहनलाल और अजय देवगन का साथ आना संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने इशारा दिया कि भविष्य में दोनों को लेकर कुछ बड़ा हो सकता है।
जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म के लिए सभी लोग एक्साइटेड हैं। फिल्म का पहला ग्लिम्प्स 19 मई की रात 11:52 बजे यानी रिलीज किया जाएगा, जो जूनियर एनटीआर के बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा माना जा रहा है।
ईंधन संकट के बीच कमल हासन ने चार्टर प्लेन छोड़कर इकोनॉमी क्लास की उड़ान भरी। इस दौरान की एक तस्वीर सामने आई है, जो कि हर तरफ वायरल हो रही है।
दिलजीत की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर लोग भावुक हो गए हैं। इस बीच आलिया भट्ट ने फिल्म के ट्रेलर पर रिएक्ट करते हुए तारीफ की है।
Jun 14, 2026