जून तक TV से साफ हो सकता है इन 7 शोज का पत्ता, TRP के चक्कर में मेकर्स को लगेगा करोड़ों का चूना

TV Shows Going To Off Air Soon: टीवी के कई शोज ऐसे हैं जिनपर जून तक ताला लग जाएगा। इस लिस्ट में 'वागले की दुनिया' से लेकर 'डोरी 2' तक का नाम शामिल है। वहीं कुछ टीवी शोज म के मेकर्स के निशाने पर भी बने हुए हैं।

टीवी के इन सीरियल्स पर लगने वाला है ताला
01 / 08

टीवी के इन सीरियल्स पर लगने वाला है ताला

TV Shows Going To Off Air Soon: टीवी की दुनिया में सीरियल्स का आना-जाना लगा रहता है। टीआरपी के कारण जहां पुराने शोज की छुट्टी कर दी जाती है तो वहीं नए शोज की एंट्री होती है। वहीं आज इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको उन शोज के बारे में बताएंगे जो जल्द ही छोटे पर्दे से छू मंतर होने वाले हैं। इस लिस्ट में 'वागले की दुनिया' से लेकर 'डोरी 2' तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन टीवी शोज पर-

डोरी 2 Doree 2
02 / 08

डोरी 2 (Doree 2)

​प्रियांशी यादव और ईशान धवन स्टारर 'डोरी 2' पर जल्द ही ताला लग सकता है। खुद ईशान धवन ने इस बात की पुष्टि की है कि शो जल्द ही बंद होने वाला है। जून के मध्य तक इसका आखिरी एपिसोड रिलीज होगा।​

वागले की दुनिया Wagle Ki Duniya
03 / 08

वागले की दुनिया (Wagle Ki Duniya)

​कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर 'वागले की दुनिया' पर ताला लगने वाला है। इसकी पुष्टि खुद शो से जुड़े सितारों ने की है। बता दें कि सीरियल बीते कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है।​

रोडीज XX Roadies XX
04 / 08

'रोडीज XX (Roadies XX)

​टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'रोडीज XX' का भी छोटे पर्दे से पत्ता कटने वाला है। शो को लेकर खबर है कि इसका फिनाले शूट हो चुका है और इसमें गुल्लू ने एल्विश यादव के साथ जीत दर्ज की है।​

परिणीति Parineetii
05 / 08

परिणीति (Parineetii)

​टीवी एक्ट्रेस आंचल साहू, तनवी डोगरा और अंकुर वर्मा स्टारर 'परिणीति' में भले ही लीप आने वाला है। लेकिन अपनी गिरती टीआरपी के कारण ये चैनल के निशाने पर है। अगर एकता कपूर के शो में नंबर नहीं सुधरे तो इसे जल्द ही बंद कर दिया जाएगा।​

शिव शक्ति Shiv Shakti Tap Tyaag Tandav
06 / 08

शिव शक्ति (Shiv Shakti: Tap Tyaag Tandav)

​टीवी सीरियल 'शिव शक्ति: तप त्याग तांडव' पर भी चैनल की नजर बनी हुई है। अगर इसकी टीआरपी में सुधार नहीं होता है तो 'डोरी 2' की तरह चैनल इसे भी जल्द ही बंद कर देंगे।​

राम भवन Ram Bhawan
07 / 08

राम भवन (Ram Bhawan)

​टीवी सीरियल राम भवन की टीआरपी दिन पर दिन गिरती ही जा रही है। 'राम भवन' का टाइम भी बदल दिया गया है। बताया जा रहा है कि अगर इसकी रेटिंग नहीं सुधरी तो चैनल जल्द ही इसपर कैंची चलाएगा।​

मन्नत Mannat Har Khushi Pane Ki
08 / 08

मन्नत (Mannat: Har Khushi Pane Ki)

​आयशा सिंह और अदनान खान स्टारर 'मन्नत: हर खुशी पाने की' पर भी चैनल जल्द ही कैंची चला सकता है। शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इन दिनों सीरियल चैनल के निशाने पर बना हुआ है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited