दुनियाभर की आशिकी लड़ाकर इन TV सितारों ने की अरेंज मैरिज, मां-बाप की मर्जी के आगे फुस्स हुई सारी इश्कबाजी
TV Stars Had Arrange Marriage: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अरेंज मैरिज कर अपना घर बसाया। उन्होंने मां-बाप की मर्जी को अपने सिर-आंखों पर रखा। इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर करण पटेल तक का नाम शामिल है।

दुनियाभर की आशिकी लड़ाकर इन TV सितारों ने की अरेंज मैरिज
TV Stars Had Arrange Marriage: अक्सर टीवी और बॉलीवुड सितारों को लव मैरिज करते देखा जाता है। सालों की डेटिंग के बाद वे शादी के बंधन में बंधते हैं। लेकिन आज हम आपकी उन टीवी सितारों से मुलाकात कराएंगे, जिन्होंने मां-बाप की मर्जी से सात फेरे लिए। हालांकि इनमें से कुछ सितारे ऐसे भी थे, जिनके अफेयर की चर्चा काफी रही थी। लेकिन अंत में ये भी मां-बाप की मर्जी के आगे झुक गए। इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी -विवेक दहिया से लेकर करण पटेल-अंकिता भार्गव तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया (Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya)
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी लोगों को लगती है कि लव मैरिज है। लेकिन असल में ये अरेंज मैरिज है। दिव्यांका और विवेक की मुलाकात पंकज भाटिया के जरिए हुई थी। शुरुआत में विवेक को लगता था कि दिव्यांका उन्हें रिजेक्ट कर देंगी।

जय सोनी-पूजा शाह (Jay Soni-Pooja Shah)
जय सोनी ने पूजा शाह के साथ अरेंज मैरिज की थी। जय सोनी ने बताया था कि हम मम्मी-पापा के जरिए मिले थे। लेकिन एक मुलाकात में मुझे ऐसा लगा कि मैं उन्हें काफी वक्त से जानता हूं। हमारी भले ही अरेंज मैरिज थी, लेकिन मैं पूजा के साथ प्यार में था।

आरती सिंह-दीपक चौहान (Arti Singh-Dipak Chauhan)
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह और दीपक चौहान की भी अरेंज मैरिज थी। आरती सिंह एक रिश्तेदार के सहारे दीपक चौहान से मिली थीं। यहीं से उनकी बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ था।

नेहा मरदा-आयुष अग्रवाल (Neha Marda)
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नेहा मरदा को हमेशा से ही अरेंज मैरिज में विश्वास था। उन्होंने आयुष अग्रवाल के साथ परिवार की मर्जी से शादी की थी, जो कि पटना के बिजनेसमैन हैं।

मोहिना कुमारी सिंह-सुयश रावत (Mohena Kumari Singh-Suyash Rawat)
टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह और सुयश रावत की भी अरेंज मैरिज थी। दोनों की मुलाकात परिवार के जरिए हुई थी। लेकिन मोहिना कुमारी सिंह, सुयश को अपना बेस्ट फ्रेंड बी मानती हैं।

रूही चतुर्वेदी-शिवेंद्र ओम सायनियोल (Ruhi Chaturvedi-Shivendra Om Saainiyol)
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी और ओम सायनियोल की भी अरेंज मैरिज थी। एक्ट्रेस का कहना था कि मैं उन्हें 13 साल से जानती थी। लेकिन हमारे दिमाग में कभी शादी का ख्याल नहीं आया। रूही ने बताया था कि उनकी शादी का फैसला परिवार का था।

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया (Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya)
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी लोगों को लगती है कि लव मैरिज है। लेकिन असल में ये अरेंज मैरिज है। दिव्यांका और विवेक की मुलाकात पंकज भाटिया के जरिए हुई थी। शुरुआत में विवेक को लगता था कि दिव्यांका उन्हें रिजेक्ट कर देंगी।

कृतिका सेंगर-निकितिन धीर (Kratika Sengar-Nikitin Dheer)
कृतिका सेंगर और निकितिन धीर की अरेंज मैरिज हुई थी। दोनों की मुलाकात एक्टर पंकज धीर के जरिए हुई थी। दरअसल, कृतिका ने पंकज धीर के साथ फिल्म में काम किया था, जहां एक्ट्रेस उन्हें बहुत पसंद आईं और उन्होंने कृतिका को अपनी बहू बनाने का फैसला किया।

इंग्लैंड में केवल 6 भारतीय कप्तान हीं जीत पाए हैं टेस्ट, टॉप पर कोहली

भारत के टॉप 20 मेडिकल कॉलेज, जहां एडमिशन लेकर बना सकते हैं जबरदस्त करियर

गर्मी में भी चाय पीकर हमेशा रहेंगे कूल, बनाते समय डालनी होगी बस ये चीज, तपती गर्मी में भी रहेंगे तरोताजा

रवि शास्त्री ने बताया कैसी हो पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

पेट की गैस और खट्टी डकार का दुश्मन है ये 1 फल, डाइजेशन को बना देगा मशीन से भी तेज

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 67 नए मामले सामने आए, दो मरीजों की मौत

ईरान को बर्बादी की कगार पर ले आई परमाणु बम की चाहत; पर किन देशों के पास हैं कितने न्यूक्लियर वेपन? देखें ताजा लिस्ट

नौसेना में शामिल होने जा रहा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर युद्धपोत 'अर्नाला', दुश्मन की पनडुब्बियों को करेगा तबाह

कैंसर का इलाज हुआ आसान, अब बिना कीमो या रेडिएशन के संभव होगा इलाज, दक्षिण कोरियाई रिसर्च में सामने आया तरीका

Delhi Traffic: मानसून से पहले दिल्ली सरकार के दावों की खुली पोल; सड़कों पर जमा हुआ पानी, घंटों से जाम में खड़ी गाड़ियां
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited