'धुरंधर' से लेकर 'डॉन 3' सहित इन 6 फिल्मों से तबाही मचाएंगे रणवीर सिंह, कमाई देख सलमान-शाहरुख के भी खड़े होंगे कान

Ranveer Singh's Upcoming Movies: रणवीर सिंह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टॉप और टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। 'धुरंधर' से लेकर 'डॉन 3' सहित रणवीर सिंह की इन 6 फिल्मों को देखने के लिए फैन्स बड़ी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

धुरंधर से लेकर डॉन 3 सहित इन 6 फिल्मों से तबाही मचाएंगे रणवीर सिंह
01 / 07
Image Credit : You Tube

'धुरंधर' से लेकर 'डॉन 3' सहित इन 6 फिल्मों से तबाही मचाएंगे रणवीर सिंह...

Ranveer Singh's Upcoming Movies: रणवीर सिंह को बड़े परदे पर देखे हुए काफी समय हो गया है। बीते कई महीनों से रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म के टीजर ने भी फैन्स के बीच रणवीर सिंह स्टारर को देखने की बेताबी बढ़ा दी थी। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको रणवीर सिंह की आने वाली 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा देंगी। इन मूवीज का कलेक्शन देखकर सलमान खान और शाहरुख खान सहित कई सेलेब्स की आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। देखें ये पूरी लिस्ट...

धुरंधर
02 / 07
Image Credit : You Tube

'धुरंधर'

आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'धुरंधर' का टीजर फैन्स को काफी पसंद आया है। इस मूवी में रणवीर सिंह को धांसू एक्शन सीन्स करते हुए देखा जाएगा। फिल्म 5 दिसंबर के दिन रिलीज होने जा रही है।

डॉन 3
03 / 07
Image Credit : You Tube

'डॉन 3'

फरहान अख्तर ने फिल्म 'डॉन 3' के लिए शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को चुना है। इस मूवी की शूटिंग मेकर्स इस साल के अंत तक शुरू कर देंगे। फिल्म में कृति सेनॉन अहम भूमिका में नजर आ सकती हैं।

शक्तिमान
04 / 07
Image Credit : You Tube

'शक्तिमान'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह को आने दिनों में फिल्म 'शक्तिमान' में कास्ट किया जा सकता है। हालांकि फिल्म 'शक्तिमान' में हो रही रणवीर सिंह की कास्टिंग पर चर्चा जोरों पर है।

बैजू बावरा
05 / 07
Image Credit : You Tube

'बैजू बावरा'

संजय लीला भंसाली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'बैजू बावरा' के लिए रणवीर सिंह को फाइनल किया है। इस मूवी में रणवीर सिंह को देखने के लिए फैन्स भी बेक़रार हैं।

सिम्बा 2
06 / 07
Image Credit : You Tube

'सिम्बा 2'

'सिम्बा' की सफलता के बाद रोहित शेट्टी ने इसके अगले पार्ट को बनाने का मन बनाया हुआ है। इस मूवी में भी रणवीर सिंह को लीड रोल में देखा जाएगा।

अंदाज अपना अपना रीमेक
07 / 07
Image Credit : You Tube

'अंदाज अपना अपना रीमेक'

सलमान खान और आमिर खान की फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' के रीमेक में रणवीर सिंह लीड रोल में दिखाई दे सकते हैं। इस मूवी को बनाने की रिपोर्ट्स कई बार सामने आ चुकी हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited