2026 Top Weekend Opening: साल 2026 बॉलीवुड के लिए बेहद शानदार रहा। इस साल एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। कई फिल्मों ने अपने पहले वीकेंड में ही मोटी कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ दिए। इनमें धुरंधर 2 जैसी फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने वीकेंड पर जबरदस्त ओपनिंग की। ये फिल्में न सिर्फ कमाई के मामले में सफल रहीं, बल्कि दर्शकों को भी खूब पसंद आईं। आइए जानते हैं 2026 की उन टॉप फिल्मों के बारे में, जिन्होंने वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था। इसके बाद फिल्म धुरंधर 2 ने पहले वीकेंड पर 500 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली थी।फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ दिया था।
बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 हिट साबित हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया कि लोग दंग रह गए हैं। इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 129 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया।
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी में परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और तब्बू जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने पहले वीकेंड पर 65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
इस लिस्ट में साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म इक्कीस का नाम भी शामिल है। ये दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी मूवी थी। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया। इक्कीस ने पहले वीकेंड पर 18 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ओ'रोमियो (O Romeo) पहले दिन 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसके बाद फिल्म की कमाई में भारी उछाल देखने को मिला। पहले वीकेंड फिल्म ने 28 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' ने 4 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' ने अपने शुरुआती वीकेंड में भारत में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग ₹17 से ₹17.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।