सबसे बड़ी फिल्म बन पाएगी 'धुरंधर 2? रणवीर सिंह की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ने होंगे ये 6 रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Will Have To Break These 6 Records: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों रिलीज होने के लिए तैयार है. दावा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी, लेकिन इस फिल्म को सबसे बड़ी मूवी बनने के लिए 6 रिकॉर्ड तोड़ने होंगे. आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने वाले हैं.

Authored by: कविताUpdated Mar 11 2026, 18:29 IST
क्या ये 6 रिकॉर्ड तोड़ पाएगी धुरंधर 2?01 / 07

क्या ये 6 रिकॉर्ड तोड़ पाएगी धुरंधर 2?

Dhurandhar 2 Will Have To Break These 6 Records: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हो रही है. पहले इस फिल्म का सीधा सामने साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक से होने वाला था, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी भयंकर टक्कर देखने के लिए मिलने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है. टॉक्सिक के मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है. ऐसे में धुरंधर 2 के बाद भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनने का मौका है, लेकिन इसके लिए रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को 6 बडे़ रिकॉर्ड तोड़ने होंगे. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

पहले दिन पुष्पा 2 की ओपनिंग डे को देनी होगी मात02 / 07

पहले दिन पुष्पा 2 की ओपनिंग डे को देनी होगी मात

धुरंधर 2 को पहले दिन ही नंबर एक की फिल्म बनने के लिए पुष्पा 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ना होगा. पुष्पा 2 ने पहले दिन भारत में 174.90 करोड़ का नेट कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस हिला दिया था. रणवीर की फिल्म को ये रिकॉर्ड तोड़ना होगा.

​वीकेंड पर भी पुष्पा के कलेक्शन को चटानी होगी धूल​03 / 07

​वीकेंड पर भी पुष्पा के कलेक्शन को चटानी होगी धूल​

धुरंधर 2 के लिए पुष्पा को हर तरह से मात देनी होगी. ओपनिंग डे के साथ साथ वीकेंड कलेक्शन भी धांसू करना होगा. पुष्पा 2 का ओपनिंग वीकेंड पर 354 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन था, जो कई बार कुछ फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन भी होता है.

​पुष्पा 2 के टोटल कलेक्शन को करना होगा पार​04 / 07

​पुष्पा 2 के टोटल कलेक्शन को करना होगा पार​

पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन भी कमाल का है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ इंडिया में 1234 करोड़ का धांसू कलेक्शन करके हर किसी को हैरान कर दिया था. अगर धुरंधर 2 को इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनना है तो फिल्म को पुष्पा 2 का ये रिकॉर्ड भी तोड़ना होगा.

​बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी बन सकता है मुसीबत​05 / 07

​बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी बन सकता है मुसीबत​

धुरंधर 2 के लिए बाहुबली 2 का कलेक्शन भी मुसीबत बना हुआ है. इस फिल्म का टोटल कलेक्शन भी कमाल का रहा है, जिसे धुरंधर 2 को पार करना होगा. धुरंधर 2 को 1000 करोड़ पार करना होगा. बाहुबली 2 ने इंडिया में 1030.42 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और 1416.9 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी.

​दंगल के विदेश में कमाई का रिकॉर्ड तोडना होगा​06 / 07

​दंगल के विदेश में कमाई का रिकॉर्ड तोडना होगा​

भारतीय फिल्में भी अब विदेश में कमाल दिखा रही है. दंगल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. आमिर खान की ये फिल्म विदेश में छा गई थी. फिल्म का विदेश में 1535 करोड़ के आसपास का कलेक्शन रहा है.

​दंगल का टोटल कलेक्शन को पछाड़ना होगा​07 / 07

​दंगल का टोटल कलेक्शन को पछाड़ना होगा​

इंडियन सिनेमा की वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी इंडियन फिल्म का रिकॉर्ड दंगल के नाम है. आमिर खान की इस फिल्म ने दुनियाभर में 2070 करोड़ का कलेक्शन करके भौकाल मचा दिया था. अब अगर धुरंधर 2 इस फिल्म की कमाई को पार कर देती है, तो धुरंधर दंगल 2 से भी बड़ी फिल्म बन जाएगी..

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!