Deepika Padukone Refuse These Movies: दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दीपिका पादुकोण को लेकर खबरें आ रही है कि उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' को रिजेक्ट कर दिया है। 'स्पिरिट' पहली ऐसी मूवी नहीं है, जिसे दीपिका पादुकोण ने ना कहा है। इससे पहले भी दीपिका पादुकोण लगभग 8 ब्लॉकबस्टर फिल्में ठुकरा चुकी हैं। इस लिस्ट को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए डालें एक नजर...
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया था। आलिया भट्ट से पहले यह मूवी दीपिका पादुकोण को ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने यह ठुकरा दी।
रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रॉकस्टार' को रिजेक्ट करने के पछतावा दीपिका पादुकोण को आज भी है। इस फिल्म में मेकर्स ने बाद में नरगिस फाखिर को कास्ट किया था।
शाहरुख खान की 'जब तक है जान' को भी दीपिका पादुकोण ने ठुकरा दिया था। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह आखिरी मूवी थी।
सलमान खान की सुपरहिट हिट मूवी 'प्रेम रतन धन पायो' में भी दीपिका पादुकोण को सोनम कपूर की जगह मेकर्स लेने वाले थे लेकिन एक्ट्रेस ने यह मूवी नहीं की।
रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉय' के लिए भी मेकर्स की पहली पसंद दीपिका पादुकोण थीं। इस मूवी को एक्ट्रेस ने ना जानें क्यों मना कर दिया था।
अपने करियर की सबसे बड़ी गलती दीपिका पादुकोण ने आमिर खान की 'धूम 3' को ठुकरा कर की। इस मूवी में उनकी जगह बाद में कैटरीना कैफ को कास्ट किया गया।
सलमान खान की इस ब्लॉकबस्टर मूवी में अनुष्का शर्मा अहम भूमिका में नजर आई थीं। यह मूवी भी दीपिका पादुकोण को ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने यह नहीं की।
हॉलीवुड के धांसू प्रोजेक्ट्स में से एक 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' को भी दीपिका पादुकोण ने करने से साफ मना कर दिया था।
अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' को शुरू करने से पहले ही दीपिका पादुकोण ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।