​जवानी में ऐश्वर्या राय से कम नहीं थी टीवी की ये 7 पुरानी एक्ट्रेस, रामायण की सीता का लुक देखकर चौंधियाजाएंगी आंखें​

​टीवी की पॉपुलर हसीनाएं जो कभी कुमकुम तो कभी सीता माता बनकर टीवी पर राज करती थी आज वह बिल्कुल बदल चुकी हैं। ये एक्ट्रेस अपनी जवानी के दिनों में बेहद खूबसूरत थी। आज हम आपको इन एक्ट्रेस की कुछ पुरानी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। पुराने लुक में ये एकदम ऐश्वर्या राय की तरह हसीन लगती थी।

टीवी की पुरानी एक्ट्रेस
01 / 07

टीवी की पुरानी एक्ट्रेस

टीवी हसीनाओं का हर इंडियन घर में अपना अलग राज चलता है। चाहे वह रामायण की सीता हो या कसौटी जिंदगी की प्रेरणा आज भी ये किरदार दिलों में जिंदा हैं। आज हम आपको टीवी की इन पुरानी एक्ट्रेस का पुराना लुक दिखाने जा रहे हैं। स्मृति ईरानी से लेकर श्वेता तिवारी तक की जवानी की पिक्स आपको दीवाना बना देंगी।

साक्षी तंवर
02 / 07

साक्षी तंवर

कहानी घर-घर की, बड़े अच्छे लगते हैं जैसे हिट शोज देने वाली साक्षी तंवर जवानी के दिनों में बेहद खूबसूरत थी। वह मॉडलिंग करती थी और फैंस को उनका ये लुक खूब पसंद था।

श्वेता तिवारी
03 / 07

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी को कौन भूल सकता है। टीवी की ये हसीना आज जितनी पॉपुलर है पहले भी बहुत पॉपुलर थी। श्वेता तिवारी की ये करीब 25 साल पुरानी फोटो है। जिसमें वह एकदम 20 साल की लग रही हैं।

दीपिका चिखलिया
04 / 07

दीपिका चिखलिया

टीवी की सीता माता दीपिका बेहद सुंदर और हसीन थी। दीपिका की खूबसूरती ने ही उन्हें माता सीता का किरदार दिलाया था। आज भी लोग उन्हें सीता माता कहकर बुलाते हैं।

स्मृति ईरानी
05 / 07

स्मृति ईरानी

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने क्योंकि सास भी कभी बहु थी से अपनी अलग पहचान बनाई थी। अब स्मृति बेशक से कैसी लगती हो लेकिन इनकी ये फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है वह जवानी में कितनी खूबसूरत रही होंगी।

वैष्णवी मंहत
06 / 07

वैष्णवी मंहत

शक्तिमान फेम एक्ट्रेस वैष्णवी महंत टीवी की फेमस एक्ट्रेस रही है। वैष्णवी आज भी टीवी शोज में नजर आती हैं। यह वैष्णवी की पुरानी पीक है जिसमें वह एकदम हटकर नजर आ रही है।

जूही परमार
07 / 07

जूही परमार

जूही परमार ने अपने हिट टीवी शोज से हर घर में पहचान बनाई है। जूही आज भी बेहद सुंदर लगती है। लेकिन उनकी जवानी के दिनों की तो बात ही कुछ और थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited