प्यार की खातिर परिवार से बगावत कर बैठे ये टीवी सितारे, रिश्ते-नाते दांव पर लगाकर बसाया अपना घर

These TV Stars Stand Against Family For Their Love: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने प्यार की खातिर परिवार से बगावत कर ली। इस लिस्ट में बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर से लेकर निक्की तंबोली-अरबाज पटेल तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 13 2026, 10:38 IST
प्यार के लिए परिवार के खिलाफ चले गए ये सितारेImage Credit : Instagram01 / 08

प्यार के लिए परिवार के खिलाफ चले गए ये सितारे

These TV Stars Stand Against Family For Their Love: प्यार ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग धर्म या जाति तो क्या कई बार परिवार के खिलाफ भी चले जाते हैं। इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको उन स्टार्स से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर अपना प्यार मुकम्मल किया। इस लिस्ट में कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह से लेकर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-

रक्षंदा खान-सचिन त्यागी (Rakshanda Khan-Sachin Tyagi)Image Credit : Instagram02 / 08

रक्षंदा खान-सचिन त्यागी (Rakshanda Khan-Sachin Tyagi)

टीवी एक्ट्रेस रक्षंदा खान और सचिन त्यागी ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी रचाई थी। रक्षंदा खान का परिवार सचिन त्यागी के लिए तैयार नहीं थे, क्योंकि एक्टर दूसरे धर्म से नाता रखते थे। साथ ही वह तलाकशुदा थे।

कश्मीरा शाह-कृष्णा अभिषेक (Kashmera Shah-Krushna Abhishek)Image Credit : Instagram03 / 08

कश्मीरा शाह-कृष्णा अभिषेक (Kashmera Shah-Krushna Abhishek)

टीवी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है। यूं तो दोनों ने परिवार से छुपकर शादी की थी। लेकिन इस शादी के लिए परिवार बिल्कुल तैयार नहीं था। कश्मीरा शाह, कृष्णा से उम्र में बड़ी हैं साथ ही तलाकशुदा भी थीं।

अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी (Archana Puran Singh-Parmeet Sethi)Image Credit : Instagram04 / 08

अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी (Archana Puran Singh-Parmeet Sethi)

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की प्रेम कहानी भी बगावत से होकर गुजरी है। अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी का परिवार उनके रिश्ते के लिए बिल्कुल तैयार नहीं था। इस बात का खुलासा खुद कपल ने यू-ट्यूब वीडियो में किया था।

सुधा चंद्रन-रवि दांग (Sudha Chandran-Ravi Dang)Image Credit : Instagram05 / 08

सुधा चंद्रन-रवि दांग (Sudha Chandran-Ravi Dang)

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन और रवि दांग की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है। सुधा चंद्रन ने बताया था कि उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर रवि दांग से शादी रचाई थी।

भाग्यश्री-हिमालय दसानी (Bhagyashree-Himalaya Dassani)Image Credit : Instagram06 / 08

भाग्यश्री-हिमालय दसानी (Bhagyashree-Himalaya Dassani)

भाग्यश्री ने परिवार के खिलाफ जाकर हिमालय दसानी संग भागकर शादी की थी। भाग्यश्री एक शाही परिवार से नाता रखती थीं। उनके पिता शांगली के राजा थे, जबकि हिमालय दसानी आम परिवार से थे। लेकिन अपने प्यार के लिए भाग्यश्री घर से भाग गईं और उन्होंने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में मंदिर में शादी की।

निक्की तंबोली-अरबाज पटेल (Nikki Tamboli-Arbaaz Patel)Image Credit : Instagram07 / 08

निक्की तंबोली-अरबाज पटेल (Nikki Tamboli-Arbaaz Patel)

टीवी एक्ट्रेस निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की प्रेम कहानी 'बिग बॉस मराठी' से शुरू हुई। निक्की तंबोली ने 'द 50' में बताया कि उनके पिता ने अरबाज पटेल को अभी तक स्वीकार नहीं किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें डर लगता है, क्योंकि दोनों ही अलग-अलग धर्मों से नाता रखते हैं।

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर (Bipasha Basu-Karan Singh Grover)Image Credit : Instagram08 / 08

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर (Bipasha Basu-Karan Singh Grover)

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का परिवार भी उनके प्यार व शादी के लिए तैयार नहीं था। बिपाशा बसु को करण सिंह ग्रोवर की दो टूट चुकी शादियों से परेशानी थी। वहीं करण सिंह ग्रोवर के परिवार ने भी पहले बिपाशा बसु को स्वीकार नहीं किया था। लेकिन वे अपने प्यार के लिए डटे रहे और उन्होंने साल 2016 में शादी रचाई।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!