Bigg Boss: महाबोरिंग साबित हुईं नगमा मीराजकर, शक्ति कपूर-सुंबुल तौकीर ने भी किया दिमाग का दही
Top 6 boring contestants of Bigg Boss 19: टीवी शो बिग बॉस 19 को लोग ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। सलमान खान का ये शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। जल्द ही ही कोई एक कंटेस्टेंट बिग बॉस की ट्रॉफी को अपने नाम करने वाला है। इस रेस में गौरव खन्ना से लेकर अमाल मलिक तक शामिल है। बता दें कि बिग बॉस में ऐसे कई कंटेस्टेंट्स आए हैं जिन्होंने लोगों को बिल्कुल एंटरनटेन नहीं किया। इसमें नगमा मीराजकर का नाम शामिल है।
महाबोरिंग साबित हुई ये 7 कंटेस्टेंट
Bigg Boss 19: सलमान खान का मेगा रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों अपने पीक पर है। फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं और शो अब ग्रैंड फिनाले की दहलीज पर खड़ा है। बस कुछ ही दिन बाकी हैं जब कोई एक कंटेस्टेंट चमचमाती ट्रॉफी और करोड़ों का इनाम लेकर घर जाएगा। टॉप कंटेंडर्स में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट के नाम शामिल है। जहां इन लोग कड़ी मेहनत और लगन से ट्रॉफी के बेहद करीब पहुंच गए। वहीं कई ऐसे कंटेस्टेंट्स थे जिन्होंने बस घर में खाना खाने काम किया। इसलिए इन्हें लोगों ने बोरिंग का टैग दिया। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम नगमा मीराजकर का है। बता दें कि नगमा मीराजकर के अलावा भी ऐसे कई लोग सलमान खान के शो में आ चुके हैं, जिनका योगदान बिल्कुल जीरो रहा है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
सुंबुल तौकीर
टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर ने तो हद कर दिया था। शुरू-शुरू में वो शालीन भनोट के प्यार में डूब गई। वो दिन-रात शालीन के आगे-पीछे करती थी। शालीन उनको बस अपना दोस्त मानती है। सुंबुल की हरकतों से शालीन और दर्शक भी परेशान होने लगे। धीरे-धीरे सुंबुल पर से प्यार का भूत उतरा तो वो साजिद खान के गुट में शामिल हो गई। उनका बस एक ही काम था साजिद खान और उनके दोस्तों की जी हुजूरी करना।
तजिंदर पाल सिंह बग्गा
बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा सलमान खान के पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बने थे। जब शो में उनकी एंट्री हुई थी तब दर्शकों को लगा था कि वो काफी मसाला देंगे। लेकिन बाद में पता चला कि 'नाम बड़े और दर्शन छोटे' तजिंदर पाल सिंह बस बड़ी बड़ी बातें करते थे और घरवालों को बोर करते थे। कुल मिलाकर तजिंदर पाल सिंह को लोगों ने महाबोरिंग बताया था।
अंकित गुप्ता
इस लिस्ट में टीवी के पॉपुलर एक्टर अंकित गुप्ता का नाम शामिल है। वो प्रियंका चाहर चौधरी के साथ बिग बॉस 16 में शामिल हुए थे। जहां एक तरफ प्रियंका चाहर चौधरी ने शो में गर्दा उड़ा दिया और अपनी एक अलग पहचान बनाई तो दूसरी तरफ अंकित गुप्ता बस सोते-सोते दिन काटते रहे। उनका गेम बुरी तरह फ्लॉप हो गया और वो जल्द ही शो से आउट हो गए।
निमृत कौर अहलूवालिया
कुछ लोगों का मानना था कि निमृत खेल में ज्यादा एक्टिव नहीं थीं और केवल कप्तानी या टिकट टू फिनाले जैसे खास मौकों पर ही दिखती थीं। साथ ही वो अपना ज्यादा समय अब्दु रोजिक के साथ ही बिताती थी। हालांकि जब अब्दुल को उनके लिए फीलिंग्स आ गई तो निमृत कौर अहलूवालिया ने अपना खेल बदल लिया। निमृत कौर अहलूवालिया का ये अंदाज लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। अब्दु की वजह से ही वो कैमरे पर दिखती थी लेकिन बाद में वो बिल्कुल गायब ही हो गई।
नील भट्ट
बिग बॉस 17 में नील भट्ट को कुछ दर्शकों ने बोरिंग कंटेस्टेंट का टैग दिया था। कई लोगों ने उनकी गेमप्ले को कमजोर बताया। सलमान खान के शो में भी वो अपना ज्यादा समय अपनी वाइफ ऐश्वर्या शर्मा के साथ बिताते थे। उनकी वजह से ऐश्वर्या शर्मा को भी लोग बोरिंग कहने लगे थे। बता दें कि कई मौकों पर बिग बॉस ने खुद नील और ऐश्वर्या को बोरिंग और कन्फ्यूज्ड बताया था। ये कहना गलत नहीं होगा कि निल भट्ट दर्शकों को एंटरटेन करने में फेल हो गए।
शक्ति कपूर
शक्ति कपूर साल 2011 में बिग बॉस सीजन 5 में नजर आए थे। पर्दे पर जो इंसान लोगों को हंसाता है और विलेन बनकर डराता है... वो बिग बॉस में बुरी तरह फेल हो गया। ऐसा लगता था कि शक्ति कपूर बिग बॉस के घर में छुट्टियां मनाने आए हैं, गेम के प्रति उनका योगदान जीरो था। बस फैन फॉलोइंग की वजह से वो ज्यादा दिनों तक शो में टिके रहे। कई लोग तो ये समझ नहीं पा रहे थे कि शक्ति कपूर को बिग बॉस का हिस्सा बनने की जरूरत ही क्या थी।
पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
हवा में सुहाने सफर का उठाएं मजा, चलने वाली है UP की पहली रोप-वे कार; आसमान से देंखें अद्भुत नजारे
जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय
हार्दिक पांड्या ने छक्कों का शतक पूरा कर टी20 में बनाया अनोखा रिकॉर्ड
कमबैक पर चमके हार्दिक पांड्या, तोड़ दिया क्रिस गेल का रिकॉर्ड
Exclusive: 'क्या बेहद महंगा टिकट खरीदने वाले यात्रियों को मिलेगा मुआवजा?' Times Now से क्या बोले केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू
Who Won Yesterday Cricket Match (09 December, 2025): कल का मैच कौन जीता? IND vs SA 1st T20,भारत ने आसानी से द.अफ्रीका को पहले टी20 में दी मात, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
West Bengal: 'चुनाव के बाद 'किंगमेकर' बनूंगा...' तृणमूल के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के बड़े बोल
Suspense Thriller: सच्ची कहानी से प्रेरित इन सीरीज में है पाताल से गहरा सस्पेंस
पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में अर्शदीप सिंह ने की इस गेंदबाज की बराबरी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited