Bigg Boss 19 में फैंस के सिर के ऊपर से जा रहा है इन कंटेस्टेंट्स का गेम, 10 से 0 के स्केल पर आकर गिर गया है लेवल
टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 19 दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो आगे बढ़ रहा है और इसके काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। घर के अंदर कुछ सदस्य ऐसे हैं, जो पहले कुछ हफ्तों में बहुत स्ट्रॉंग नजर आए थे। लेकिन, अब वही स्ट्रॉंग लोग सुस्त पड़ गए हैं। दर्शक उन्हें देखकर कंफ्यूस हो गए हैं।
जनता को समझ नहीं आ रहा इनका गेम
बिग बॉस 19 को शुरू हुए दो महीने होने वाले हैं। जिस जोश के साथ शो शुरू हुआ था, अब वह फीका पड़ता दिखाई पड़ रहा है। घर के कुछ सदस्य जो शुरुआत में काफी स्ट्रॉंग थे, अब वह एकदम फुस्स हो गए हैं। घर के अंदर दमदार पर्सनलैटी लेकर घुसे ये स्टार्स अब सबका दिमाग घुमा रहे हैं। इनका गेम देखकर लोगों को समझ नहीं आ रहा कि इनके दिमाग में क्या चल रहा है।
गौरव खन्ना
गौरव खन्ना हर बार कह रहे हैं कि वह इसबार कमबैक करेंगे, या कुछ बड़ा करेंगे। आखिर में गौरव खन्ना कुछ नहीं कर पा रहे हैं। गौरव के अंदर क्या प्लान चल रहा है और वह क्या गेम खेल रहे हैं, यह फैंस को समझ नहीं आ रहा।
अमाल मलिक
अमाल मालिक मानो घर के अंदर सुस्त पड़ गए हैं। अमाल मालिक अब केवल सोते और अंदर ही अंदर बाते करते दिखाई देते हैं। वह न तो कोई पक्ष ले रहे और न कोई मुद्दा उठा रहे।
जीशान कादरी
जीशान कादरी घर के अंदर ज्यादा कुछ करते दिखाई नहीं देते हैं। वह हर टाइम बैठे रहते हैं या लेटे रहते हैं। उन्हें केवल गिने-चुने लोगो से बातें करते हुए देखा जाता है। जीशान कादरी धीरे-धीरे वीक हो रहे हैं।
नीलम गिरी
नीलम गिरी घर के अंदर दो ही काम कर रही है। खाना बनाना और बातें इधर-उधर करना। शुरुआत से लेकर अबतक नीलम गिरी वीक बनती जा रही है।
मृदुल तिवारी
फैंस को समझ नहीं आ रहा कि मृदुल तिवारी को घर में क्यों रखा गया है। वह घर के किसी मुद्दे पर बात नहीं करते। न ही अपना कोई मुद्दा लेकर आते हैं। वह केवल बैक फूट पर खेल रहे हैं।
बसीर अली
यह कहना गलत नहीं होगा कि बसीर अली का गेम पहले जबरदस्त था। जब से वह फरहाना और नेहल से अलग हुए हैं, उनका गेम एकदम बोरिंग हो गया है। वह घर में भी कुछ नया नहीं कर रहे हैं।
कुनिका सदानन्द
शो की शुरुआत में कुनिका सदानन्द बहुत स्ट्रॉंग खेल रही थी। वह हर मुद्दे पर बात करती थी, अपने पक्ष रखती थी। अब घरवालों ने कुनिका सदानन्द को साइडलाइन कर दिया है। उनका गेम फीका पड़ता जा रहा है।
लगने वाली है इन 4 राशियों की लॉटरी, सूर्य के गोचर से होगा महालाभ
एमएस धोनी IPL 2026 खेलेंगे या नहीं, CSK ने कर दिया कन्फर्म
Earth से कितना मिलता जुलता है Super Earth, हमारी पृथ्वी से कितनी है दूर
क्यों अलग दिखते हैं अरब के ऊंट, कूबड़ से लेकर स्पीड तक जानिए पूरा अंतर
अचानक पेड़ क्यों लगे खांसने, साइंस ने ढूंढ निकाला जवाब
श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी लिमिटेड कंपनी ने Rs 85 करोड़ के IPO की घोषणा की, 7 नवंबर तक चलेगी बीड
विमेंस वर्ल्ड कप 2029 में बढ़ जाएगा रोमांच, आईसीसी ने उठाया बड़ा कदम
दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी! धौला कुआं से एयरपोर्ट तक सफर होगा और आसान, NHAI ने शुरू किया सड़क चौड़ीकरण कार्य
आवारा कुत्तों और पशुओं पर SC का सख्त आदेश, जानें सुप्रीम कोर्ट के आदेश की 20 बड़ी बातें
दिल्ली में बदल गई ऑफिस की टाइमिंग, जानें अब कितने बजे खुलेंगे MCD और सरकार के दफ्तर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited