Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट को ट्रॉफी दिलाएंगी ये 7 बातें, खड़े-खड़े मुंह देखते रह जाएंगे गौरव और अमाल
Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Could Win Show With These 7 Reason: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। इस लिस्ट में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे शामिल हैं। फरहाना भट्ट की कई बातें ऐसी हैं जो उन्हें 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी दिला सकती है।
Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट को ट्रॉफी दिला सकती हैं ये 7 बातें
Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Could Win Show With These 7 Reason: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' के फिनाले में अब चार ही दिन बाकी रह गए हैं। हर एक कंटेस्टेंट और अपनी जीत के लिए जी-जान लगा रहा है। दूसरी ओर दर्शक भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जिताने के लिए पूरी-पूरी कोशिशें कर रहे हैं। 'बिग बॉस 19' में यूं तो हर एक कंटेस्टेंट जीत की कामना कर रहा है, लेकिन फाइनलिस्ट बन चुकीं फरहाना भट्ट की कुछ बातें ऐसी हैं जो उन्हें शो में जीत दिला सकती हैं। अपनी इन बातों से वह अमाल मलिक और गौरव खन्ना को भी पछाड़ने का दम रखती हैं।
मजबूत व्यक्तित्व और निडर एटीट्यूड
सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट की पर्सनालिटी सबसे मजबूत दिखी है। चाहे टास्क हो या फिर गेम, किसी भी परिस्थिति में उन्होंने खुद को कमजोर पड़ने नहीं दिया। सबके खिलाफ होने के बाद भी फरहाना भट्ट गेम में डटी रहीं। उनका निडर एटीट्यूड जनता को भी खूब भा रहा है।
जबरदस्त गेम प्ले
फरहाना भट्ट का गेम प्ले 'बिग बॉस 19' में पहले दिन से जबरदस्त रहा। उन्होंने सीक्रेट रूम में रहकर भी गेम खेला ही, साथ ही बाहर आने के बाद भी उन्होंने कंटेस्टेंट्स के बीच खुद को फिट किया। टास्क हो या फिर स्ट्रैटेजी, हर चीज में फरहाना भट्ट निखरकर सामने आईं।
चुनौतियों का किया डटकर सामना
'बिग बॉस 19' में बहुत बार ऐसा हुआ, जब फरहाना भट्ट के खिलाफ पूरा घर खड़ा हो गया। उनकी जुबान के लिए उन्हें ताने दिये गए। यहां तक कि सलमान खान ने भी बहुत से वीकेंड का वार पर फरहाना भट्ट को लताड़ लगाई। लेकिन फरहाना भट्ट ने न केवल अपनी गलतियां मानीं, बल्कि चुनौतियों का भी खूब सामना किया।
दर्शकों का जीता दिल
फरहाना भट्ट 'बिग बॉस 19' में आई थीं तो शुरुआती दिनों में उन्हें खास पसंद नहीं किया गया। लेकिन धीरे-धीरे फरहाना भट्ट के गेम ने लोगों का दिल जीत लिया। कुछ कंटेस्टेंट्स को उनकी पर्सनालिटी देखकर हिना खान, रुबीना दिलैक और प्रियंका चाहर चौधरी की भी याद आई।
जीरो से हीरो बनीं फरहाना भट्ट
'बिग बॉस 19' में कदम रखने से पहले फरहाना भट्ट के फॉलोअर्स मात्र 40 हजार ही थे। लेकिन शो में रहते हुए सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख से ज्यादा हो गई। इस बात से खुद फरहाना भट्ट भी हैरान थीं।
बेबाक लेकिन ईमानदार रहीं फरहाना
फरहाना भट्ट ने 'बिग बॉस 19' में बहुत जगह बेबाकी दिखाई। लेकिन इसके साथ ही वह ईमानदार भी रहीं। सही को सही और गलत को गलत कहने में फरहाना जरा भी पीछे नहीं हटीं। उन्होंने सादगी से नेहल चुडासमा संग दोस्ती खत्म की तो वहीं जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद भी की।
फरहाना भट्ट को मिला इन सितारों का सपोर्ट
फरहाना भट्ट को 'बिग बॉस 19' में रहते हुए ही कई सितारों का सपोर्ट मिला, इस लिस्ट में जन्नत जुबैर, हिमांशी खुराना, माही विज, गौहर खान और रुपाली गांगुली जैसे सितारे तो शामिल हैं ही। साथ ही उनके को-कंटेस्टेंट्स बसीर अली और कुनिका सदानंद ने भी फरहाना भट्ट की जीत की कामना की।
दिन में दिखता है ये आइलैंड, फिर रात होते ही हो जाता गायब, नाम आपको भी है पता
बच्चे कब से करें जिम? जानें सही उम्र और सावधानियां
किस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम, 1 लाख 32 हजार लोग देख सकते हैं क्रिकेट
Photos: टूटते तारों से जगमगा उठेगा आसमान, अपनी छत और बालकनी से देख सकेंगे अद्भुत नजारा; बस करें ये काम
पाकिस्तान में समुद्र कहां पर है, जानें कितने किलोमीटर लंबी तटरेखा
घर खरीदने के बाद बिल्डर ने किया धोखा? RERA में ऐसे करें शिकायत
IndiGo ने लगातार दूसरे दिन कीं 2000 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट, क्या खत्म हुआ संकट?
दुबले-पतले लोग कैसे बढ़ाएं वजन, विक्की कौशल का आलू-चावल डाइट रूटीन आएगा काम
UP BJP President: कौन हैं पंकज चौधरी और क्यों अहम है उनकी नियुक्ति, आगामी विधानसभा चुनाव में क्या असर डालेंगे?
आंखों के हैं आप कितने तेज आज पता चल जाएगा, इस तस्वीर में छिपे नंबर को बता सकते हैं
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited