अशनूर ने सूजाया तान्या का सिर... फरहाना-मालती में आई मारपीट की नौबत, BB19 की इन 5 लड़ाइयों ने शो बनाया मसालेदार

Bigg Boss 19 Fights: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को है और फिर ये शो ऑफ एयर हो जाएगा। आज हम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में बताएंगे 'बिग बॉस 19' में अब तक की हुई पाँच बड़ी लड़ाइयाँ जिसमें बल का प्रयोग हुआ था।

बिग बॉस 19 में अब तक की पाँच भयंकर लड़ाइयाँ
01 / 06
Image Credit : Instagram

बिग बॉस 19 में अब तक की पाँच भयंकर लड़ाइयाँ

Bigg Boss 19 Biggest Fights: ड्रामा, इमोशन और धमाकेदार टकराव से भरा बिग बॉस 19 ने हर हफ्ते दर्शकों को ऐसा मसाला दिया कि सोशल मीडिया पर बस इन्हीं की चर्चा रही। इस सीज़न में कंटेस्टेंट्स ने न सिर्फ खेल के दांव-पेंच खेले, बल्कि कुछ ऐसी भिड़ंतें भी हुईं जिनकी गूंज पूरे शो में सुनाई दी। हाथापाई, चिल्लाना , और रिश्तों में आई दरार ने इन लड़ाइयों को बनाया सीज़न के सबसे वायरल मोमेंट्स। आइए आपको बताते हैं बिग बॉस 19 में हुई अब की पाँच सबसे बड़ी लड़ाई।

फरहाना भट्ट और बसीर अली
02 / 06
Image Credit : Instagram

फरहाना भट्ट और बसीर अली

शो के शुरुआत में फरहाना भट्ट और बसीर अली के बीच काफी गंदी लड़ाई हुई थी। इस भिड़ंत में फरहाना ने बसीर को गंदी नाली का कीड़ा और पता नहीं क्या कुछ कहा था। फरहाना के इन बोल को सुन बसीर ने उनका बिस्तरा पल किनारे फेंक दिया साथ ही ज्वेलरी बॉक्स को भी तोड़ा। इस लड़ाई में दोनों ने एक दूजे की चीजों को नुकसान पहुंचाया।

फरहाना भट्ट और मालती चाहर
03 / 06
Image Credit : Instagram

फरहाना भट्ट और मालती चाहर

बीते हफ्ते फरहाना भट्ट शहबाज से शिकायत की थी कि कैसे मालती चाहर इस्तेमाल किये समान को टेबल पर छोड़ देती है। ऐसे में जब मालती उन्हे टेबल से पैर हटाने को कहती हैं को फरहाना भट्ट ने जानबूझकर दोबारा वही हरकत करती हैं। गुस्से में मालती टेबल से फरहाना का पैर हटाने के लिए उन्हे लात मार देती है।

अमाल मलिक और अभिषेक बजाज
04 / 06
Image Credit : Instagram

अमाल मलिक और अभिषेक बजाज

अभिषेक ने अमाल पर आरोप लगाया कि वे टास्क में धोखा कर रहे हैं, जबकि अमाल का कहना था कि अभिषेक जान-बूझकर उन्हें उकसा रहे हैं। तकरार इस कदर बढ़ी कि दोनों एक-दूसरे की तरफ झपट पड़े। घरवालों ने किसी तरह दोनों को अलग किया, लेकिन तब तक माहौल पूरी तरह बिगड़ चुका चुका था।

अभिषेक बजाज और बसीर अली
05 / 06
Image Credit : Instagram

अभिषेक बजाज और बसीर अली

शो 'बिग बॉस 19' के दोनों ही मुश्टंडे बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच झड़प हो चुकी है। एक टास्क के दौरान अभिषेक बजाज ने बसीर अली को हराने के लिए उन्हे पटकर फेंक दिया था। ऐसे में दोनों के बीच हाथापाई होती होती रह गई।

अशनूर कौर और तान्या मित्तल
06 / 06
Image Credit : Instagram

अशनूर कौर और तान्या मित्तल

बीते हफ्ते 'टिकट टू फिनाले' टास्क में अशनूर कौर ने जानबूझकर तान्या मित्तल के सिर पर लकड़ी का फट्टा दे मारा था। तान्या मित्तल को कंधे और सिर पर चोट भी लगी थी। इसी के चलते अशनूर कौर को घर से बेघर होना पड़ा था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited