आंखों पर प्यार का चश्मा चढ़ते ही अपना धर्म भूल गए ये 7 TV स्टार्स, इश्क की परवानगी में पार किया आग का दरिया
TV Stars Converted Into Other Religion Post Marriage: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने शादी के बाद दूसरा धर्म अपना लिया। इस लिस्ट में विवियन डीसेना से लेकर दीपिका कक्कड़ तक का नाम शामिल है।
प्यार के चक्कर में अपना धर्म भूल गए ये टीवी सितारे
TV Stars Converted Into Other Religion Post Marriage: कहा जाता है कि प्यार में इंसान सबकुछ भूल जाता है। ये बात कई बार सच भी साबित होती है। आज हम आपको उन टीवी स्टार्स से रूबरू कराएंगे, जो प्यार के चक्कर में अपना धर्म ही भूल गए। उन्होंने दूसरे धर्म में तो शादी की ही, साथ ही दूसरा धर्म भी अपना लिया। इस लिस्ट में 'बिग बॉस 18' के विवियन डीसेना से लेकर दीपिका कक्कड़ तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-और पढ़ें
विवियन डीसेना (Vivian Dsena)
विवियन डीसेना ने नौरान अली संग शादी के बाद इस्लाम कबूल कर लिया। वह पांचों वक्त की नमाज पढ़ते हैं, साथ ही इस्लाम के कायदे कानून भी अपनाते हैं। हालांकि इस वजह से कई बार विवियन डीसेना और नौरान अली को ट्रोल किया गया।
आमना शरीफ (Aamna Sharif)
आमना शरीफ मुस्लिम परिवार से नाता रखती हैं। लेकिन उन्होंने हिंदू बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई। आमना शरीफ ने अपना नाम तो नहीं बदला, लेकिन उन्हें हिंदू रीति-रिवाजों को मानते हुए देखा जाता है। वह करवाचौथ का व्रत रखती हैं और बाकी तीज त्योहार भी मनाती हैं।
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar)
दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम संग शादी रचाई। दीपिका ने शोएब संग शादी के बाद इस्लाम धर्म भी कबूल कर लिया। उन्होंने अपना नाम बदलकर फैजा रख लिया। लेकिन इस वजह से दीपिका को खूब ट्रोल किया जाता है।
कीश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant)
कीश्वर मर्चेंट ने 8 साल छोटे सुय्यस राय संग शादी रचाई, जो कि हिंदू धर्म से नाता रखते हैं। कीश्वर मर्चेंट ने शादी के बाद करवा चौथ का व्रत भी रखा और कई हिंदू रीति-रिवाजों का पालन भी किया।
राखी सावंत (Rakhi Sawant)
राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी संग शादी रचाई थी। राखी सावंत ने आदिल संग निकाह के बाद अपना धर्म बदल दिया था, साथ ही नाम फातिमा रख लिया। लेकिन तलाक होते ही राखी सावंत ने वापिस अपना धर्म बदल दिया।
सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan)
सारा अरफीन खान ने अरफीन संग शादी के बाद अपना धर्म बदल दिया और इस्लाम धर्म अपना लिया। लेकिन सारा का कहना है कि उन्हें ऐसा करने के लिए किसी ने दबाव नहीं बनाया था। उन्होंने कुरान शरीफ, बाइबल और भग्वद गीता पढ़ी है।
तस्नीम नेरुकर (Tassnim Nerukar)
'अनुपमा' एक्ट्रेस तस्नीम शेख ने समीर नेरुकर संग शादी रचाई थी, जो कि हिंदू धर्म से नाता रखते हैं। खबरों की मानें तो तस्नीम ने अपना नाम बदलकर तनीषा रख लिया था।
T20 में कछुए की चाल से 11 हजार रन बनाने वाले प्लेयर
Jan 20, 2025
KHO-KHO वर्ल्ड चैंपियन टीम को नहीं मिली कोई प्राइज मनी? जानिए सच्चाई
चुपके-चुपके हिमानी के हुए नीरज चोपड़ा, देखिए शादी की खूबसूरत तस्वीरें
कौन हैं नीरज चोपड़ा की दुल्हनियां, खेल से है अटूट रिश्ता
Bigg Boss 18: आमिर खान को बाइक के पीछे बैठाकर सलमान खान ने कराई सैर, मस्ती देख याद आई 'अंदाज अपना अपना'
इतने हजार के जूते पहनती है राशा थड़ानी की डॉगी, खुद के वायरल सूट पर खर्च किए थे इतने लाख, गजब है रवीना की बेटी की रईसी
100 की स्पीड से कम होगा मोटापा, बस नाश्ते में खाना शुरू कर दें प्रोटीन से भरपूर ये फूड, बर्फ जैसे पिघलेगी जिद्दी चर्बी
ICSI CSEET Result 2025 Today: बिग अपडेट! आज इस समय जारी होगा सीएसईईटी जनवरी सत्र का रिजल्ट
UP Weather Today: यूपी में तेज हवाएं बढ़ा रही ठिठुरन, इटावा में 5 डिग्री तक लुढ़का पारा, 22 जनवरी को फिर आएगी बारिश
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: भाजपा, कांग्रेस के बाद अब आप ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची; इन 40 नेताओं को मिली जगह
Gold-Silver Price Today 20 January 2025: सोना-चांदी का आज कितना है भाव, जानें अपने शहर के रेट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited