विक्की-कैट से पहले 2025 में इन कपल्स के घर भी गूंजीं किलकारियां, गुड न्यूज सुन फैन्स ने भी दी खूब बधाई

Celebs who Became Parents: साल 2025 में 7 नवम्बर के दिन विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने फैन्स को गुड न्यूज देते हुए बताया कि वो पेरेंट्स बन गए हैं। विक्की-कैट से पहले ये सेलेब्स भी 2025 में पेरेंट्स बनने का सुख भोग चुके हैं। देखें लिस्ट...

Authored by: ललित कुमार Updated Nov 7 2025, 12:25 IST
2025 में पेरेंट्स बने ये सेलेब्स...Image Credit : Instagram01 / 07

2025 में पेरेंट्स बने ये सेलेब्स...

Celebs who Became Parents: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पेरेंट्स बन गए हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर एक बेटे का जन्म हुआ है। ऐसे में फैन्स इस कपल को बधाई दे रहे हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको विक्की कौशल और कैटरीना कैफ से पहले साल 2025 में जिन्होंने अपने बच्चे का स्वागत किया है, उन कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

विक्की कौशल-कैटरीना कैफImage Credit : Instagram02 / 07

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी शेयर करते बताया है कि वो एक बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। फैन्स इस कपल को पेरेंट्स बनने पर कमेंट्स के जरिए बधाई दे रहे हैं।

अरबाज खान-शूरा खानImage Credit : Instagram03 / 07

अरबाज खान-शूरा खान

अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद शूरा खान से शादी की। अरबाज खान और शूरा खान ने भी इसी साल पेरेंट्स बने हैं। शूरा खान ने एक बेटी को जन्म दिया।

अथिया शेट्टी-केएल राहुलImage Credit : Instagram04 / 07

अथिया शेट्टी-केएल राहुल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल ने 24 मार्च, 2025 को एक बेटी का स्वागत इस दुनिया में किया। यह कपल भी पेरेंट्स बनने के बाद बेहद खुश है और बेटी की परवरिश कर रहा है।

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढाImage Credit : Instagram05 / 07

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा

कुछ दिनों पहले ही परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भी फैन्स बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया है। यह गुड न्यूज 19 अक्टूबर को दी गई थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणीImage Credit : Instagram06 / 07

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इंडस्ट्री के क्यूट कपल में से एक हैं। साल 2025 में 15 जुलाई के दिन इस कपल के एक बेटी का स्वागत किया था। सिद्धार्थ और कियारा इस समय अपनी बेटी की देखभाल कर रहे हैं।

सना खान और मुफ्ती अनस सैयदImage Credit : Instagram07 / 07

सना खान और मुफ्ती अनस सैयद

इस साल जनवरी में सना खान और मुफ्ती अनस सैय ने अपने दूसरे बच्चे (लड़के) का स्वागत किया। इससे पहले यह कपल जुलाई 2023 में एक लड़के के पेरेंट्स बने थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!