रणबीर कपूर से पहले इन मर्दों के प्यार में डूब चुकी थीं आलिया भट्ट, एक को तो फेम मिलते ही किया था किनारे
ग्लोबल स्टार आलिया भट्ट शनिवार, 15 मार्च को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया भट्ट ने कम उम्र में ही अपना अच्छा खासा नाम बना लिया है।अब आलिया सबसे मोटी फीस लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल हो गई है। आइए जानते हैं कि आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से पहले किन मर्दों को डेट किया था।

रणबीर कपूर से पहले इन मर्दों के प्यार में डूब चुकी थीं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट आज शनिवार 15 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आलिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। कम समय से ही आलिया एक बड़ी स्टार बन गई है। आलिया की एक्टिंग फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आलिया ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'संघर्ष' (1999) में काम किया, लेकिन एक्ट्रेस ने 19 साल की उम्र में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया। आज हम आपको आलिया भट्ट के डेटिंग अफेयर्स के बारे में बताएंगे। आलिया ने रणबीर कपूर से पहले किन मर्दों को डेट किया था। आइए जानते हैं लिस्ट।

रमेश दुबे
रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट ने सबसे पहले डेट रमेश दुबे को किया था। दोनों एक साथ स्कूल में पढ़ते थे और एक दूसरे को काफी ज्यादा पसंद करते थे।

अली दादरकर
आलिया भट्ट ने फिल्मों में डेब्यू करने से पहले अली दादरकर को भी डेट किया था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती थी। ऐसा कहा जाता है कि दोनों बचपन के दोस्त थे, लेकिन फेम मिलते ही आलिया बदल गई और आलिया के लाइफ में सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री हो गई।

सिद्धार्थ मल्होत्रा
आलिया भट्ट ने पहली फिल्म में ही अपने को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा को दिल दे दिया था। डेटिंग की अफवाहों के बीच दोनों को हमेशा साथ में स्पॉट किया जाता था। दोनों फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में साथ नजर आए थे। ये दोनों की पहली फिल्म थी।

केविन मित्तल
आलिया भट्ट का नाम केविन मित्तल से भी जुड़ा था। रिपोर्ट के अनुसार केविन हाइक मैसेंजर के फाउंडर है और वह एक व्यापारी टाइकून सुनील मित्तल के बेटे हैं, जिनकी एयरटेल कंपनी हैl दोनों की पहली मुलाकात इकोनामिक समिट के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों को साथ में देखा जाता था।

रणबीर कपूर
चार लोगों को डेट करने के बाद आलिया का दिल रणबीर कपूर पर आ गया, जिसके बाद आलिया यहीं रुक गई और रणबीर संग सात फेरे ले ली। कई रिपोर्ट ऐसा दावा करती है कि आलिया शादी करने से पहले ही मां बन गई थी।

शादी के 7 महीने बाद हुआ था राहा का जन्म
5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल साल 2022 में अपने खूबसूरत आशियाने वास्तु में शादी रचाई थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था।
अगर लड़के में हो ये 7 आदतें, तो कभी न करें उससे शादी
Apr 20, 2025

छुट्टियां मनाने और पैसे कमाने आते हैं विदेशी, सहवाग ने लगाया बड़ा आरोप

Stars Spotted Today: नए धांसू लुक में स्पॉट हुईं करीना कपूर-रवीना, फैंस के बीच पहुंचे अमिताभ बच्चन

इस खिलाड़ी को भगवान मानते हैं वैभव सूर्यवंशी

अंबानी परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली हैं बड़ी बहू श्लोका मेहता, इस धनवान नक्षत्र में हुआ है जन्म

बर्बाद नहीं होना चाहते तो दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें ये चीजें

'राज ठाकरे को जवाब देने से पहले क्या उद्धव ने पत्नी की अनुमति ली थी...'भाजपा नेता नितेश राणे का तंज

Ludhiana: कुख्यात गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, मिनटों गूंजी गोलियों की आवाज; CCTV आया सामने

Jammu and Kashmir: रामबन में भूस्खलन से 2 बच्चों समेत 3 की मौत, 200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त

दीपिका पादुकोण की इस बात के फैन हुए रोहित शेट्टी, तारीफ करते हुए कहा- 'वो अपनी जिम्मेदारी...'

Mumbai: वडाला में VHP-बजरंग दल और पुलिस के बीच झड़प; चलाई गईं लाठियां; कई घायल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited