Celebs Got Divorced: कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। आज के समय में जोड़ियां भले ही ऊपर से बनकर आती है लेकिन साथ में रहने और अलग हो जाने का फैसला अक्सर कपल्स खुद करते हैं। मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इस कपल के तलाक लेने की खबरें बड़ी तेजी से फैल रही हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शादी होने के चंद महीनों बाद एक-दूसरे से तलाक लेकर अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। आइए देखें ये लिस्ट...
सम्राट दहल से मनीषा कोइराला की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। साल 2010 में दोनों ने शादी की थी और 6 महीनों में बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। इसके बाद साल 2012 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
करण सिंह ग्रोवर ने श्रद्धा निगम से साल 2008 में शादी की थी। केवल 10 महीनों यह शादी टिकी और 2009 में दोनों का तलाक हो गया।
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भिनेत्री कल्कि कोचलिन से 2011 में शादी की थी। दोनों की शादी 4 सालों तक चली और 2015 में इनका तलाक हो गया था।
पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा ने 2014 में एक-दूसरे से शादी की थी। कुछ ही महीनों बाद इस शादी में दरार आने लगी थी। इसके बाद 2015 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।
साल 2023 में दलजीत कौर ने निखिल पटेल संग सात फेरे लिए थे। शादी के 10 महीनों के अंदर इस रिश्ते में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए हैं।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक लेने की खबरों ने खलबली मचा दी है। ऐसी अफवाहें इसलिए हैं क्योंकि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंटरनेट पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। मौनी रॉय ने सूरज के साथ अपनी सभी फोटोज भी हटा दी हैं।