अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में 2012 में फिल्म इश्कजादे से अपनी बॉलीवुड फिल्मों की शुरुआत की थी। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था। इश्कजादे, 2 स्टेट्स और मुबारकां जैसी फिल्मों में उनके स्टाइल को खास पहचान मिली। आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते है कि अर्जुन कपूर का नाम किन-किन हसीनाओं संग जुड़ा है। चलिए जानते है कि इस लिस्ट में किन-किन हसीनीओं का नाम शामिल है।
फिल्म इश्कजादे से फेमस हुए अर्जुन कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें आज यानी 26 जून को एक्टर 40 साल के हो गए है।
सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान का नाम इस लिस्ट में शामिल है। एक्टर ने दो सालों तक अर्पिता खान को डेट किया था। अर्जुन ने एक बार कहा था, "मेरा पहला और अब तक का गंभीर रिश्ता अर्पिता खान के साथ था। हम 18 साल की उम्र में एक-दूसरे से मिलने लगे थे और यह दो साल तक चला था।"
2017 में फिल्म 'मुबारकां' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अफेयर की खबरें आने लगी थीं। अर्जुन ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था- "अथिया और में कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। मुझे समझ में नहीं आता कि अचानक अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं। मुझे इसकी आदत हो रही है क्योंकि चीजें ऐसे ही होती हैं।"
सोनाक्षी सिन्हा भी इस मामले में पीछे नहीं है। एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर को लंबे समय तक डेट किया था। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोनी कपूर को सोनाक्षी सिन्हा बहुत ज्यादा पसंद थीं।
अनुष्का शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 'कॉफी विद करण' शो में कई बार अर्जुन ने एक्ट्रेस से शादी करने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। दोनों को कई बार थिएटर और कॉफी शॉप में एक साथ देखा गया था, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक चला नहीं और ब्रेकअप हो गया।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन एक दिन एक्टर ने खुद को सिंगल बताकर मलाइका अरोड़ा संग अपना ब्रेकअप भी कंफर्म किया था। कहा जाता है कि मलाइका तभी अर्जुन पर फिदा हो गईं थीं जब वह अपनी डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे' की तैयारी को लेकर सलमान खान से मिलने आया करते थे।
1998 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। साल 2017 में उन्होंने तलाक ले लिया। तलाक के बाद उनके बेटे अरहान खान की कस्टडी मलाइका अरोड़ा को मिली।