Ghooskhor Pandat से पहले इन 5 फिल्मों के नामों पर भी मच चुका है विवाद, शाहरुख के भी उड़े थे तोते

Controversial Movie Titles: नेटफ्लिक्स की घूसखोर पंडत के ऊपर इस वक्त पूरे देश में विवाद हो रहा है। इस टाइटल की वजह से ब्रह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, जिस कारण मेकर्स को अपने पैर पीछे खींचने पड़े हैं। आइए आपरो बताते हैं कि घूसखोर पंडत से पहले किन-किन मूवी टाइटल्स पर विवाद हुआ है, जिनकी वजह से खबरें बनी हैं।

Authored by: Rahul SharmaUpdated Feb 6 2026, 17:53 IST
बॉलीवुड के विवादित टाइटल, जिन पर मचा बवालImage Credit : Movie Posters01 / 07

बॉलीवुड के विवादित टाइटल, जिन पर मचा बवाल

Controversial Movie Titles: बॉलीवुड हर रोज किसी ना किसी वजह से खबरों में छाया ही रहता है। कुछ साल पहले तक बॉलीवुड को लेकर अच्छी खबरें वायरल होती थीं लेकिन पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री में होने वाले विवाद हर ओर छाए हुए हैं। अब फिल्म घूसखोर पंडत को लेकर मचे बवाल को ही ले लीजिए। नीरज पांडे और मनोज बाजपोयी ने कब सोचा होगा कि उनकी फिल्म की क्वालिटी पर नहीं उसके टाइटल पर खबरें बनेंगी, जिनकी वजह से दोनों फंस जाएंगे। आइए आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनके टाइटल पर घूसखोर पंडत की तरह ही विवाद मचा था।

लक्ष्मी बम (Laxmi Bomb)Image Credit : Movie Posters02 / 07

लक्ष्मी बम (Laxmi Bomb)

कुछ वक्त पहले अक्षय कुमार लक्ष्मी नाम की मूवी लेकर आए थे, जिसका असली टाइटल लक्ष्मी बम था। हिन्दू धर्म में लक्ष्मी माता की पूजा होती है, जिस कारण कई लोगों की भावनाएं आहत हो गई थीं कि मेकर्स ने लक्ष्मी बम नाम की मूवी बनाई है। लोगों का गुस्सा देखने के बाद मेकर्स को मूवी का टाइटल बदलना पड़ा था।

महाराज (Maharaj)Image Credit : Movie Posters03 / 07

महाराज (Maharaj)

आमिर खान के बेटे जुनैद की पहली फिल्म महाराज भी हिन्दी धर्म के आसपास ही बनी थी, जिसमें एक पुरोहित को गलत काम करते दिखाया गया था। इसके बाद मेकर्स ने इसे थिएटर्स की जगह सीधे ओटीटी पर रिलीज किया था।

पद्मावत (Padmaavat)Image Credit : Movie Posters04 / 07

पद्मावत (Padmaavat)

पद्मावत का ओरिजनल नाम पद्मावती था। राजस्थान के लोगों ने इस टाइटर पर भारी असहमति जताई थी, जिसके बाद मेकर्स ने इसका नाम पद्मावती से पद्मावत रखा तब जाकर ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो पायी।

गोलियों की रासलीला- रामलीला  (Ramleela)Image Credit : Movie Posters05 / 07

गोलियों की रासलीला- रामलीला (Ramleela)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की रामलीला भी टाइटल की वजह से काफी समय तक विवादों में रही थी। इस फिल्म का ओरिजनल टाइटल गोलियों की रासलीला-रामलीला था। मेकर्स को इस टाइटल की वजह से काफी विवाद झेलना पड़ा था।

उड़ता पंजाब (Udta Punjab)Image Credit : Movie Posters06 / 07

उड़ता पंजाब (Udta Punjab)

फिल्म उड़ता पंजाब का नाम पहले पंजाब था, जिस पर लोगों के साथ-साथ सेंसर बोर्ड ने भी आपत्ति जताई थी। इसके बाद मेकर्स ने इसका नाम उड़ता पंजाब रखा था।

घूसखोर पंडत (Ghooskhor Pandat)Image Credit : Movie Posters07 / 07

घूसखोर पंडत (Ghooskhor Pandat)

नेटफ्लिक्स की घूसखोर पंडत को लेकर मचे बवाल के बारे में तो हम सब जानते ही हैं। इस फिल्म के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही सफाई जारी की है और उन लोगों से माफी मांगी है, जिनकी भावनाएं इस टाइटल की वजह से आहत हुई हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!