बालिका वधू की आनंदी हुई पराई, लाल जोड़े में मिलिंद की दुल्हन बनी अविका गोर, बाराती बनकर नाचे ये स्टार्स
टीवी की आनंदी के नाम से मशहूर अविका गोर शादी के बंधन में बंधने वाली है। एक्ट्रेस पति-पत्नी और पंगा के सेट पर अपने मंगतेर मिलिंद चंदवानी संग शादी करने वाली है। शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन की फोटोज सामने आई हैं। जिसमें वह बेहद सुंदर लग रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन ने सारी शर्म-ह्या छोड़कर खूब डांस किया। शो के सेट पर ढोल-नगाड़ों के साथ दूल्हा-दुल्हन ने एंट्री ली।
अविका गोर ने रचाई शादी
पिछले कुछ दिनों से टीवी शो पति-पत्नी और पंगा के सेट पर अविका गोर और मिलिंद चंदवानी की शादी की रस्में निभाई जा रही है। हल्दी से लेकेर मेहंदी तक सभी रस्में टीवी पर ही हुई। आज दोनों की शादी का मुहूर्त है, यह भी शो के स्टेज पर ही की जाएगी। शादी के लिए घराती और बाराती दोनों आ गए हैं। दूल्हा-दुल्हन भी तैयार होकर आ गए हैं। आइए आपको दिखाते हैं, दुल्हन बनकर कैसी लग रही है आनंदी।
लाल जोड़े में सजी दुल्हन
अविका गोर ने अपनी शादी के लिए लाल रंग का लहंगा चुना। हेवी डिजाइन वाले इस लहंगे के साथ अविका ने ग्रीन ज्वेलरी पहनी है, दुल्हन के लुक पर नजर डाले तो उन्होंने बेहद सिम्पल मेकअप किया है। वहीं दूल्हे राजा मिलिंद चंदवानी गोल्डन शेरवानी में सुंदर लग रहे थे। दोनों की ये जोड़ी फैंस को पसंद आने वाली है।
टीवी पर रचाई अविका ने शादी
अविका गोर ने टीवी शो पति-पत्नी और पंगा के सेट पर अपनी शादी रचाई है। पिछले दो-तीन दिनों से उनकी शादी की रस्में निभाई जा रही हैं। टीवी की आनंदी अपने पति के साथ नाचती-गाती नजर आई। मिलिंद ने अपनी पत्नी गोद में उठाकर खूब डांस किया। देखा जा सकता है सेट पर ढोल के साथ सभी थिरक रहे हैं।
हिना खान-रॉकी जैसवाल
अपने स्टाइल से सबको हैरान करने वाली हिना खान ने मल्टीकलर पिंक लहंगा पहना था। उनके साथ रॉकी जायसवाल ने ब्लैक शेरवानी डाली हुई थी। दोनों इस शादी में शामिल होने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। हिना और रॉकी ने भी हाल ही में शादी की थी।
रुबीना-अविनाश
रुबीना दिलैक दुल्हन की बड़ी बहन वाली वाइब दे रही थी। पिंक शरारा में वह एकदम कमाल लग रही थी। उनके साथ पति अविनाश मिश्रा ब्लैक सूट में बेहद स्मार्ट लग रहे थे। दोनों ने ढोल की बिट्स पर जमकर डांस किया।
देबीना-गुरमीत चौधरी
देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी इस शादी में सज-धजकर पहुंचे थे। कपल ने अपने लिए डार्क ग्रीन कलर चुना था। जिसमें दोनों बेहद प्यारे लग रहे थे। देबीना बनर्जी ने डार्क ग्रीन लहंगा पहना था। गुरमीत चौधरी तो दूल्हे के दोस्त की तरह बेहद खुश लग रहे थे।
ईशा मालवीय-मुनव्वर फारुकी
ईशा मालवीय शादी में ऑरेंज लहंगे में नजर आई। वहइन मुनव्वर फारुकी फूल ऑन दूल्हे के दोस्त जैसी वाइब दे रहे थे। सेट पर एकदम शादी का माहौल बन गया।
15 जनवरी से WhatsApp बंद करने जा रहा है ये सर्विस, करोड़ों यूजर्स पर पड़ेगा सीधा असर
रीजनिंग के धुरंधर 10 सेकेंड में बताएं 'आपके मामा के भाई की मम्मी की बहन आपकी क्या लगेंगी?
कौन सा कचरा जाए नीले में और कौन सा हरे में? 90 फीसदी लोग अभी तक करते हैं गलती
History of the Day: आज के दिन हुई थी नोटबंदी, अचानक बंद हो गए थे 500 और 1000 के नोट, पढ़ें 8 नवंबर का इतिहास
गैंडा और दरियाई घोड़ा में कौन है ज्यादा ताकतवर, जानवर लवर्स भी नहीं बता पाएंगे
IND vs AUS: प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद क्या बोले अभिषेक शर्मा
JEE Mains 2026: जेईई मेन्स एग्जाम के रजिस्ट्रेशन से पहले पढ़ लें एनटीए के नए नियम, एक क्लिक में जान लें परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी
साइबर ठगों ने बुना ऑनलाइन निवेश का जाल, बुजुर्ग इंजीनियर से उड़ाए 71 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस
IND vs NEP: तीन ओवर में ऑल आउट हो गई भारतीय टीम, नेपाल ने 92 रन से हराया
RBI का बड़ा फैसला! अब घर में रखी चांदी पर भी मिलेगा लोन, इतनी है लिमिट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited